Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

ने कांग्रेस के सामने रखी इतनी सीटों की डिमांड, 12 जनवरी को हो सकती है अगली बैठक

36

नेशनल डेस्कः कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) ने लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर चर्चा के लिए सोमवार को यहां बैठक की। आप आदमी पार्टी के नेताओं के साथ कांग्रेस की राष्ट्रीय गठबंधन समिति की बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक बैठक सकारात्मक मानी जा रही है। दोनों पार्टियों ने उन रणनीतियों और सीटों की संख्या के बारे में चर्चा की, जिन पर वे विभिन्न राज्यों में चुनाव लड़ना चाहती हैं। सूत्रों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में कांग्रेस को 3 पंजाब में 6 सीटें ऑफर की हैं। वहीं, गुजरात और गोवा में एक-एक सीट पर चुनाव लड़ने की मांग रखी है। इसके अलावा हरियाणा में 3 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती हैं।

दोनों पार्टियां अपने शीर्ष नेतृत्व से चर्चा करके बाद एक बार फिर आमने-सामने बैठेंगी। सीट शेयरिंग को लेकर AAP और कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बैठक 11 या 12 जनवरी को हो सकती है। अगली बैठक में सीट बंटवारे पर और ठोस चर्चा होने की संभावना है। बैठक में AAP की ओर से राज्यसभा सांसद संदीप पाठक और दिल्ली सरकार की कैबिनेट मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए।

वहीं कांग्रेस की ओर से मुकुल वासनिक, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल, सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश की 5 सदस्यीय समिति ने बैठक में हिस्सा लिया। बता दें कि कांग्रेस ने इसी समिति को इंडिया ब्लॉक में शामिल दलों से सीट शेयरिंग के मुद्दे पर बात करने के लिए अधिकृत किया है। दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अरविंदर सिंह लवली भी बैठक में शामिल थे। बातचीत के बाद कांग्रेस सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि चुनाव के कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे और बीजेपी को करारा जवाब देंगे
उन्होंने कहा, ‘‘हमने आगामी चुनावों के लिए कई मुद्दों को लेकर बैठक की। बातचीत जारी रहेगी और हम फिर मिलेंगे। उसके बाद ही हम सीटों के बंटवारे पर अंतिम फैसला लेंगे। हर चीज पर विस्तार से चर्चा हुई। हम एक साथ चुनाव लड़ेंगे। हम भाजपा को कड़ी टक्कर देंगे।” बैठक में आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज शामिल हुए। कांग्रेस की तरफ से राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वासनिक, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद और मोहन प्रकाश भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.