Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

इंदौर-खंडवा-एदलाबाद हाईवे में अलाइनमेंट बदलने को लेकर जांच शुरू

47

इंदौर। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) ने इंदौर-खंडवा-एदलाबाद हाईवे में तीन स्थानों पर अलाइनमेंट बदला है। यहां से सड़क निकालने के लिए अतिरिक्त वनक्षेत्र में निर्माण व कुछ पेड़ों को काटा गया है। बदले अलाइनमेंट के लिए वन व पर्यावरण मंत्रालय अनुमति नहीं ली गई है।

शिकायत मिलने भले ही वन विभाग ने अलाइनमेंट बदलने वाले स्थानों पर काम रुकवा दिया है। मगर वन अफसरों ने इसकी जांच की शुरू कर दी है। एसडीओ और रेंजर को अगले सात दिनों के भीतर अलाइनमेंट बदलने वाले स्थान पर अतिरिक्त वनभूमि और काटे गए पड़ों की गिनती करना है। हालांकि एनएचएआइ ने नए अलाइनमेंट का प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग को सौंपा है।

दो सुरंगों का काम है शुरू

216 किमी लंबे इस हाईवे के लिए 70 हेक्टेयर वनक्षेत्र पर सड़क निर्माण होना है, जिसमें 54 हेक्टेयर इंदौर को और 16 हेक्टेयर बड़वाह वनमंडल से वनभूमि मिली है। जंगल से सड़क निकालने के लिए 9800 पेड़ों को काटने की अनुमति मंत्रालय से मिली थी। यहां 800 मीटर की दो सुरंग बनाई जाना है। भेरूघाट में 550 और बाई ग्राम में 300 मीटर सुरंग होगी। एनएचएआइ सुरंग बनाने में लगी है, लेकिन इस बीच सिमरोल से लेकर चोरल के बीच तीन स्थानों पर सड़क मोड़ (अलाइनमेंट) दी गई है। रास्ता निकालने के लिए अतिरिक्त वनभूमि और पेड़ों को काटा गया। सूत्रों के मुताबिक इन पेड़ों की लकड़ियां भी डिपो तक नहीं पहुंची हैं।

डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि अलाइनमेंट बदलने से कुछ पेड़ों को काटे जाने की शिकायत मिली है। इसकी गिनती करवाई जाएगी। एसडीओ-रेंजर को पेड़ों की संख्या और अतिरिक्त वनभूमि का जिक्र रिपोर्ट में करना होगा। एनएचएआइ की तरफ से हाईवे का नया अलाइनमेंट का प्रस्ताव और रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.