Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

हिंदू कार्यकर्ता के समर्थन में BJP का प्रदर्शन, 31 साल पुराने अयोध्या मामले में कांग्रेस सरकार ने की गिरफ्तारी

39

हुबली। कर्नाटक में हिंदू कार्यकर्ता की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति गर्म हो गई है। बुधवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्नाटक के सीएम सिद्दरमैया ने कहा कि गलत करने वालों को सजा दी जा रही है।

कर्नाटक विधानसभा के एलओपी आर. अशोक ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार गुंडागर्दी कर रही है। वे हिंदू कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर रहे हैं। वह ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। वे गंदी राजनीति कर रहे हैं।

गलत करने पर कार्रवाई- सीएम

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा के प्रदर्शन पर कहा कि जिन्होंने गलत किया है, क्या हमें उन लोगों को दंडित करने की आवश्यकता नहीं है। क्या वे (भाजपा) यह कहकर विरोध कर रहे हैं कि उन्हें दंडित नहीं किया जाना चाहिए? आपको उनसे पूछना चाहिए कि अब विरोध करने के पीछे उनका इरादा क्या है? वे केवल राजनीति कर रहे हैं। जिन्होंने अपराध किया है हम केवल उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.