Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT... जश्न का शोर बन रहा है जानलेवा: बलिया में डीजे की तेज आवाज के बीच 20 दिन की मासूम की मौत से फिर उठे ग...

सैकड़ों गायों के शवों से पटा जंगल, एक साथ इतने शव देख कर हैरान हुए लोग

67

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा कस्बे से 2 किमी दूर एवं हाइवे से महज 500 मीटर अंदर जंगल में एक साथ 200 से ज्यादा गायों के शव पड़े मिले हैं। इनकी मौत कैसे हुई और यह कहां से आईं यह किसी को नहीं पता। इस मामले में पशुपालन विभाग के संचालक का दावा है कि यह गाय शहरी क्षेत्र से लाकर छोड़ी गई है। इनकी मौत कैसे हुई, यह जांच से पता चलेगा।

वहीं सिल्लारपुर पंचायत के सरपंच अरविंद लोधी का कहना है कि हम अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं कि इतनी संख्या में गाय कहां से आई। मृत गायों के पेट से पॉलीथिन निकल रही है। इससे ऐसा लग रहा है कि शहरी क्षेत्र से इन्हें गाड़ियों से लाकर यहां छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि 100 से ज्यादा गाय तो जिंदा थीं जो डरकर यहां से भाग गईं। बताया जा रहा है कि करैरा के पास यूपी का झांसी शहर है आशंका है कि गायों को उसी ओर से लाया गया होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.