Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन आज, जानें किस दिन होगी परीक्षा

66

इंदौर। मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्री 2024 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है। बता दें कि पहले ही  आधिकारिक वेबसाइट के द्वारा इस परीक्षा के लिए आवेदन संबंधित पूरा जानकारी जारी की थी जिसमें आवेदन करने की तारीख से लेकर आवेदन की अंतिम तारिखों की सूचना दी गई थी। वहीं आज परीक्षा के रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है।

बता दें कि मध्यप्रदेश राज्य सेवा प्री 2024 की परीक्षा के लिए आज रात 12:00 बजे रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएंगे। इसके पहले जिन अभ्यार्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया हैं वे आज रात 12 बजे से पहले अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। साथ ही इसमें त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 20 फरवरी तक की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार इस परीक्षा के लिए 20 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी होंगे और 28 अप्रैल 2024 को परीक्षा होगी। राज्य सेवा परीक्षा 2024  के लिए 15 डिप्टी कलेक्टर, 22 डीएसपी, 7 पद अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, और 10 पद वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर भर्ती की जाएगी। जिसमें 110 पदों पर 55 जिलो में परीक्षा आयोजित होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.