Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर पंजाब सरकार ने जारी किए निर्देश

36

जालंधर/चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राज्य के मंत्रियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं और साथ ही बाढ़ से प्रभावित होने वाले लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में मंत्रियों को भेजना शुरू कर दिया है और उनकी ड्यूटियां बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगा दी हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की मदद के लिए मान सरकार द्वारा हरसंभव प्रबंध किए जा रहे हैं। इस संबंध में सरकार ने कमेटियों का भी गठन किया था जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सम्पर्क बनाए हुए हैं।

राज्य की नदियों में आजकल जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। इसे देखते हुए सभी डिप्टी कमिश्ररों को भी सरकार ने निर्देश भेजे थे कि वह प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाएं। इसी संदर्भ में राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने भी प्रभावित इलाकों का दौरा किया था और अब कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने भी बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और लोगों को राहत सामग्री दी है। सरकार ने प्रभावित लोगों को खाने-पीने का राशन पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। डिप्टी कमिश्रर भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में दौरा कर रहे हैं और लोगों के साथ तालमेल बनाए हुए हैं।

राजस्व मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हम पूरी नजर बनाकर रखे हुए हैं और लोगों की मदद के लिए सरकार सदैव तत्पर रहेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों का दिल काफी बड़ा है और प्राकृतिक प्रकोप के समय पंजाबी दिल खोल कर अपना योगदान डालते हैं। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि बादल जमकर बरस रहे हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में भी बादल फट रहे हैं जिससे नदियों में जल स्तर काफी बढ़ चुका है।

दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान भी स्वयं सारे हालात पर नजर रख कर चल रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को भी रोजाना जल स्तर बारे रिपोर्टें देने के लिए कहा हुआ है। सरकार दरियायों में पानी के बढ़े जल स्तर के कारण फसलों को पहुंचे नुकसान के बारे में भी रिपोर्टें मंगवा रही है ताकि नुकसान होने की स्थिति में सरकार मुआवजा दे सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.