Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...

INDI Alliance: ‘एक थी कांग्रेस vs एक था जोकर’, पंजाब में AAP और कांग्रेस के बीच खिंची तलवारें

39

लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए I.N.D.I.A. गठबंधन की अब तक 4 बैठकों हो चुकी हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है।

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने दिया मुख्यमंत्री भगवंत मान के तंज का जवाब।
  1. पंजाब में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस
  2. आम आदमी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग पर बयानबाजी जारी
  3. पढ़िए भगवंत मान और पवन खेड़ा के बयान

एजेंसी, नई दिल्ली/चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव से पहले सभी विपक्षी दल नरेंद्र मोदी को हराने के लिए एक साथ जरूर आ गए हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि इन दलों के दिन नहीं मिले हैं। ताजा खबर पंजाब से है। यहां आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच तलवारें खिंच गई हैं। पढ़िए बयानबाजी

इस विवाद की शुरुआत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान से होती है। लोकसभा चुनाव 2024 में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर भगवंत मान ने कहा,

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस पंजाब और दिल्ली के अंदर अब इतिहास हो चुकी है। पंजाब और दिल्ली में मां अपने बच्चों को दुनिया की सबसे छोटी कहानी सुना सकती है, ‘एक थी कांग्रेस’।

भगवंत मान ने यह बयान तब दिया है जब प्रताप सिंह बाजवा सहित पंजाब कांग्रेस के कई नेता लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने और सीटें बांटने के लिए तैयार नहीं है।

कांग्रेस का भगवंत मान को जवाब, ‘एक था जोकर’

भगवंत मान के बयान का कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जवाब दिया। उन्होंने कहा,

आम आदमी पार्टी और मोदी जी के विचार कितने मिलते जुलते हैं। दोनों का सपना कांग्रेस मुक्त भारत का है। दोनों ही मुंह की खाएंगे। वैसे एक भोजपुरी फिल्म का नाम है ‘एक था जोकर’, आपने तो देखी ही होगी।

बता दें, लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए गठबंधन की अब तक 4 बैठकों हो चुकी हैं, लेकिन सीटों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनी है। इस मामले में कांग्रेस को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिहार में आरजेडी और जेडीयू ने अधिकांश सीटें आपस में बांट ली है। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे कांग्रेस को ज्यादा सीट देने के मूड में नहीं हैं। यही स्थिति बंगाल और उत्तर प्रदेश में है। ऐसे में पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच यह तनातनी गठबंधन के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.