Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

ग्वालियर व्यापार मेला में 50 प्रतिशत आरटीओ टैक्स छूट मिली

32

देश के प्रतिष्ठित मेला में शुमार ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला में सबसे बड़ा आकर्षण 50 फीसद आरटीओ छूट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया।

  1. 50 फीसद आरटीओ छूट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया
  2. यह छूट केवल बिके हुए वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से स्थाई पंजीयन कराने पर ही प्रदान की जाएगी

 ग्वालियर (नप्र)। देश के प्रतिष्ठित मेला में शुमार ऐतिहासिक ग्वालियर व्यापार मेला में सबसे बड़ा आकर्षण 50 फीसद आरटीओ छूट का सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। व्यापार मेला में अब गैर परिवहन वाहनों की खरीद पर लाइफ टाइम मोटर व्हीकल टैक्स पर 50 फीसद की छूट मिलेगी। इसमें मोटरसाइकिल, मोटरकार निजी उपयोग के लिए ओमनी बस व हल्के परिवहन वाहन जैसे छोटे लोडिंग शामिल रहेंगे जो मेला अवधि के दौरान विक्रय होंगे।

परिवहन विभाग के अपर आयुक्त अरविंद सक्सेना ने बताया कि शासन द्वारा प्रदान की गई यह छूट केवल बिके हुए वाहनों का क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से स्थाई पंजीयन कराने पर ही प्रदान की जाएगी। ग्वालियर के बाहर से आने वाले आटोमोबाइल कारोबारी व्यवसायी को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ग्वालियर से व्यवसाय प्रमाण पत्र प्राप्त करने और ग्वालियर में मेला परिसर में अपनी भौतिक उपस्थिति सुनिश्चित करने के बाद ही वाहन बिक्री के लिए अनुमति दी जाएगी।

मेले में उमड़े सैलानी

ग्वालियर व्यापार मेले में एक जनवरी को काफी संख्या में सैलानी मेला देखने के लिए पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ झूला सेक्टर में देखने को मिली। इस दौरान सैलानियों ने यहां पहुंचकर झूला झूले और पापड़, सोफ्टी, चाट के साथ भेलपूरी का आनंद लिया। साथ ही जरुरी सामान की खरीदारी की। आधा-अधूरा मेला सैलानियों के आने से नए साल में गुलजार हो गया। सोमवार को भले ही मौसम खराब था, लेकिन सैलानी मेला देखने पहुंचे। हर एक सेक्टर में सोमवार को सैलानियों की खासी भीड़ रही। वह सेक्टर भी गुलजार नजर आए जिनमें अभी दुकानों को सजाने का काम चल रहा है। इलेक्ट्रोनिक्स सेक्टर भले ही अभी पूरी तरह से नहीं लग सका है, लेकिन आज इस सेक्टर में भी सैलानी नजर आए। सैलानियों की भीड़ देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले हुए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.