Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...

गाजा के अल शिफा अस्पताल पर इजरायली सेना का छापा, हमास से सरेंडर करने को कहा

50

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अस्पताल के एक अधिकारी हवाले से बताया कि इजरायली बलों ने मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पश्चिमी हिस्से पर छापा मारा।

एजेंसी, तेल अवीव। इजरायल और हमास के बीच जारी जंग से जुड़ी बड़ी खबर गाजा से है। इजरायल की सेना ने दावा किया है कि वह गाजा के अल शिफा अस्पताल तक पहुंच गई है। सैनिकों ने वहां धावा बोला है और हमास के आतंकियों के सरेंडर करने को कहा है।

बता दें, अल शिफा अस्पताल शुरू से जंग का केंद्र रहा है। इजरायल का आरोप है कि हमास के आतंकियों ने अस्पताल को अपना अड्डा बना रखा है। यहां घायल बच्चों और महिलाओं के इलाज के नाम पर आतंकियों को बचाया जा रहा है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अस्पताल के एक अधिकारी हवाले से बताया कि इजरायली बलों ने मेडिकल कॉम्प्लेक्स के पश्चिमी हिस्से पर छापा मारा।

यूएन के ट्रकों को ईंधन देगा इजरायल

इस बीच, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इजरायल गाजा पट्टी में संयुक्त राष्ट्र के राहत तथा बचाव कार्यों में इस्तेमाल हो रहे ट्रकों के लिए 24,000 लीटर डीजल ईंधन की आपूर्ति करेगा।

इजराइल और हमास आतंकवादियों के बीच 7 अक्टूबर से शुरू हुए युद्ध ने पिछले 10 दिनों में अब तक 2,00,000 लोगों को भागने के लिए मजबूर कर दिया है। गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, युद्ध शुरू होने के बाद से 11,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजरायल में 1,200 से अधिक लोग मारे गए हैं, जबकि लगभग 240 बंधकों को इजरायल से गाजा ले जाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.