Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

Cold day: यूपी, हरियाणा, पंजाब में कोल्ड डे, दिल्ली-NCR के साथ ही मध्य प्रदेश में घना कोहरा, पढ़िए वेदर रिपोर्ट

46

 अगले सात दिनों के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि दिल्ली में 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

दिल्ली में सुबह घने कोहरे के बीच 26 जनवरी कार्यक्रम का अभ्यास किया गया।
  1. अभी कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं
  2. मध्य प्रदेश के शहरों में घना कोहरा
  3. रेल तथा हवाई यातायात बाधित

एजेंसी, नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत कड़ाके की सर्दी के साथ हुई है। पहाड़ों पर जहां बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानों पर कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। नए साल का आगाज भी इसी तरह हुआ है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में भविष्यवाणी की है कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में अभी दो दिन और कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी। वहीं उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में घना कोहरा और इसका असर आम जनजीवन पर पड़ा है।

उत्तर भारत में पांच जनवरी तक घने कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में ‘कोल्ड डे’ की स्थिति जारी रहने और उसके बाद कम होने की संभावना है।

 

(फोटो – दिल्ली आने वाली 26 ट्रेनें कोहरे के कारण लेट)

अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने और उसके बाद धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है। पंजाब में 5 जनवरी तक कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

यहां भी क्लिक करें: छत्‍तीसगढ़ में तीन जनवरी से बदलेगा मौसम, की भविष्‍यवाणी, इन इलाकों में बारिश के आसार

अगले सात दिनों के लिए आईएमडी के पूर्वानुमान में कहा गया है कि दिल्ली में 7 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं 2 और 6 जनवरी तक न्यूनतम तापमान 9 जनवरी को 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.