Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के रसुआ में भीषण बाढ़ की त्रासदी: बिहार के चनपटिया के 3 मजदूर लापता, 4 साथी सुरक्षित लौटे मालदा में TMC ग्राम पंचायत प्रधान चेमानी बीबी पर बांग्लादेशी होने का आरोप: फर्जी दस्तावेजों से चुनाव... मराठा आरक्षण पर मनोज जरांगे का फिर आमरण अनशन: अंतरवाली सराटी में जुटे हजारों लोग, 58 लाख कुनबी रिकॉर... ग्रेटर नोएडा के हल्दोनी में दिल दहलाने वाली वारदात: 6 वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या, CCTV से खुला ... 'मच्छर मारने के लिए तलवार न चलाएं': बॉम्बे हाई कोर्ट ने FDA को लगाई कड़ी फटकार, MCA के 5 रेस्टोरेंट्... मुंबई में ₹9 प्रति लीटर महंगा होगा दूध: 1 सितंबर से ₹102 थोक भाव, खुदरा में ₹107 तक पहुंच सकती हैं क... बंगाल में दुर्गा पूजा से पहले VHP के सुझावों पर विवाद: पारंपरिक धार्मिक स्वरूप बनाए रखने पर जोर मुंबई में गैर-मराठियों के मराठी सीखने पर बोले छगन भुजबल; कुंभ मेला घोटाले पर सख्त, NCP विलय की खबरों... ममता बनर्जी पर कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR: TMCP रैली में हाई कोर्ट के नियमों के उल्लंघन का आरोप, ह... दिल्ली में जलभराव पर LG संधू का सख्त एक्शन: 139 हॉटस्पॉट पर उतरेगा PWD, इंजीनियर-इन-चीफ से लेकर SE त...

अमित शाह का दौरा स्थगित, सीएम मोहन यादव खरगोन में करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण

40

भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव खरगोन में एक जनवरी यानी सोमवार को 182 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसमें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत इंदौर संभाग के 167 करोड़ रुपये की लागत के 41 विकास कार्यों, नानकौडी बैराज, झिरन्या एवं करही बैराज भगवानपुरा लागत 7.54 करोड, भीकनगांव झिरन्या मार्ग पर 5.88 करोड लागत के नवीन पुल निर्माण, कायाकल्प योजना 2.0 अंतर्गत खरगोन जिले में दो करोड़ की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम नवग्रह मेला ग्राउंड पर होगा। इसके अतिरिक्त वह कानून व्यवस्था और विकास कार्यों के संबंध में संभागस्तरीय बैठक करेंगे। इसके पूर्व वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और अन्य गतिविधियों की जानकारी लेंगे। उल्लेखनीय है कि खरगोन से पूरे प्रदेश में साइबर तहसील व्यवस्था लागू किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित था, जो निरस्त हो गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर साइबर तहसील व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का किया अवलोकन

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अवलोकन किया। संस्थान के पुस्तकालय, बैठक कक्ष, लेक्चर हाल और अन्य कक्षों के साथ ही उद्यान परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने संस्थान का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। डा. यादव ने सुशासन संस्थान की गतिविधियों पर केंद्रित प्रस्तुतीकरण भी देखा। इस अवसर पर मुख्य सचिव वीरा राणा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह और संस्थान के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी लोकेश शर्मा उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.