Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज

नए साल पर माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए Good News…चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती

42

नई दिल्ली: नए साल में माता वैष्णो देवी के दरबार से एक गुड न्यूज सामने आई है। नए साल के मौके पर माता के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। जानकारी है कि इस बार पिछले 10 सालों का रिकाॅर्ड टूटेगा।

दरअसल, नए साल 1 जनवरी के मौके पर माता वैष्णों दरबार में भक्ती अथाह भीड़ देखने को मिलेगी।  क्योंकि यहां रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।  बता दें कि  इस साल अभी तक 97 लाख के करीब लोगों ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए. इससे पहले साल 2012 में एक करोड़ श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।

 वहीं इस बीच देश में बढ़ते कोरोना मामलों के देखते हुए श्राइन बोर्ड ने एक बड़ा फैसला लिया है।बोर्ड के अनुसार, बिना मास्क के यात्रियों को यात्रा करने की इजाजत नहीं होगी। मां वैष्णो देवी भवन के साथ ही सभी मार्ग यहां तक कि आधार शिविर कटरा में सुरक्षा बलों के साथ ही पुलिस विभाग की अतिरिक्त कंपनियां तैनात की गई हैं इसके अलावा  यात्रा की ड्रोन द्वारा भी निगरानी की जाएगी।

जानकारी के लिए बता दें कि 31 दिसंबर यानि आज श्रद्धालुओं को विशेष यात्रा कार्ड जारी होगा।  माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से मां वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को विशेष स्टीकर युक्त आरएफआईडी यात्रा कार्ड उपलब्ध करवाएगा। इसके साथ ही भारी भीड़ को देखते हुए भक्तों के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.