Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पार्किंग एरिया बनी स्मार्ट रोड, लेफ्ट टर्न में खड़े वाहन जब्त, वसूला जुर्माना

29

जबलपुर। शहर की स्मार्ट रोड सहित प्रमुख सड़कों पर वाहन खड़ा करना वाहन चालकों को महंगा पड़ गया। नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने पार्किंग एरिया बन चुकी एमएलबी स्कूल रोड, लेफ्ट टर्न पर कार्रवाई करते हुए यहां खड़े किए वाहनों पर कार्रवाई की और12 वाहन मालिकों से जुर्माना भी वसूला। इस दौरान दो वाहन सहित चार ठेले भी जब्त किए गए। इसी तरह नगर निगम ने सिविक सेंटर और शहर अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की जिससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्तेे अलर्ट

नगर निगम के अतिक्रमण के अतिक्रमण शाखा प्रभारी सागर बोरकर ने बताया कि गुरुवार को निगम के दस्ते ने एमएलबी स्कूल के सामने स्थित स्मार्ट रोड, एवं पुराना बस स्टैंड और सिविक सेंटर में कार्रवाई की। इस दौरान सड़क व लेफ्ट टर्न में अनाधिकृत रूप से वाहन खड़े करने, ठेले लगाकर व्यापार करने वालों पर के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान 12 वाहन मालिकों पर स्पाट फाइन किया गया साथ ही सड़क पर खड़े दो वाहन टोचन कर जब्त कर लिए गए। इसके अतिरिक्त चार ठेले भी जब्‍त किए गए। कार्रवाई में दल प्रभारी लक्ष्मण कोरी, अनुराग सिंह , एहसान खान एवं श्रीनिवासु उपस्थित रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.