Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...

आसमान से महिला दिवस की बधाई! हेलीकॉप्टर में CM नायब सैनी ने श्रुति चौधरी के साथ शेयर की खास फोटो; इंटरनेट पर वायरल हुआ ‘अनोखा’ अंदाज

29

चंडीगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी सम्मान व सशक्तिकरण का संदेश देते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी के साथ फोटो शेयर कर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नायब सैनी को सिरसा में एक रैली को संबोधित करने के लिए जाना था।

रैली में शामिल होने के लिए वे हेलीकॉप्टर से रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने अपने साथ कैबिनेट में सहयोगी सिंचाई एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी को बिठा कर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश व देश वासियों को बधाई देते हुए अनूठा संदेश दिया। जबकि श्रुति चौधरी स्वयं ही महिला बाल विकास विभाग की कमान भी संभाल रही हैं।

रैली का थीम भी विशेष चुना गया

सिरसा में रखी गई है रैली हरियाणा भूमि पानीपत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरुआत की गई बेटी बचाओ “बेटी पढ़ाओ अभियान के गौरवपूर्ण 11 वर्ष होने पर रखी गई थी। जिसमें ठेठ हरियाणवी भाषा में म्हारी बेटियां म्हारा गौरव का नारा भी दिया गया था। वही आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस होने से इस कार्यक्रम का महत्व और भी अधिक बढ़ गया। हालांकि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सम्मान में न जाने कितने ही योजनाएं लागू की है। लेकिन नायाब सरकार सबसे बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट लाडो लक्ष्मी योजना देश भर में चर्चा बटोर रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.