Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

भाजपा नेता जपं सदस्य दंपती चला रहे थे जुआ-सट्टा, परिवार समेत गिरफ्तार

32

खंडवा : जावर में रहने वाली जनपद पंचायत खंडवा की सदस्य ज्योति यादव और पति भाजपा नेता दीपक यादव घर में जुए और सट्टे का अड्डा चलाने के आरोप में पकड़े गए हैं। जावर पुलिस ने घर पर दबिश डालकर यादव दंपती के साथ धंधे में लिप्त उसकी मां जीवनलता बाई और बेटे रौनक को भी गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची तो यादव दंपती और उसकी मां पुलिस से भिड़ गई। चारों पर जुआ और सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में गुरुवार को टीआई जीपी वर्मा, एएसआई रणजीत सिंह और उनकी टीम ने जपं ज्योति के घर की घेराबंदी कर जब ज्योति के घर दाखिल हुए तो आरोपी एक कमरे में जुआ तो दूसरे कमरे में सट्टा चला रहे थे। ज्योति, दीपक के अलावा बेटे रौनक व जीवनलता के पर्स से सट्टा पर्चियां मिली।

चारों के कब्जे से 19 सट्टा पर्ची, दो मोबाइल, रजिस्टर, लीड व 10170 रुपए बरामद किए हैं। जबकि दूसरे कमरे में जुआ खेल रहे आरोपी दिलीप पिता चिमनलाल यादव, रघुवीर सिंह पिता शिवराम निवासी जावर, शैलेंद्र पिता देवराम और राकेश पिता मिश्रीलाल निवासी तलवड़िया ताश पत्तों व फड़ में रखे 10050 रुपए के साथ रंगे हाथ पकड़े गए। टीआई वर्मा ने बताया आरोपियों ने अपने घर को जावर के आसपास के गांवों का हेडक्वार्टर बना रखा था। दीपक पर जुआ-सट्टे के दो मामले पहले से भी दर्ज हैं।

जपं सदस्य ज्योति बोली… वर्दी उतरवा दूंगी

ज्योति व दीपक को जब पुलिस ने पकड़ा तो उसकी मां और पूरा परिवार पुलिस से विवाद करने लगा। पुलिस से खूब अभद्रता की। यहां तक कि जीवनलता व ज्योति ने पुलिसकर्मियों को वर्दी उतारने तक की धमकी भी दी। दीपक जावर में राशन दुकान संचालक भी है और वह भाजपा नेता भी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.