Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
संभागायुक्त श्री आशीष सिंह ने 4 ग्रामों में VHSND सत्रों का किया निरीक्षण, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओ... हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में विभिन्न आयोजन होंगे व्यापक, जनभागीदारी के साथ आयोजन के दिए निर्द... कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के...

हरदा ब्लास्ट के बाद अब रेलवे ट्रैक के पास मिला बम का जखीरा, मचा हड़कंप

67

हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा हादसे के बाद मोहन सरकार अवैध पटाखा फैक्ट्रियों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। अब तक हरदा जिले में 12 पटाखा फैक्टियां सील की जा चुकी है। प्रदेश के सभी जिलों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सरकार की सख्ती के बाद पटाखा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच हरदा में दिल्ली- मुंबई के बीच रेलवे ट्रैक के पास बम की 75 बोरियां लावारिस फेंकी मिली। सुतली बम का जखीरा मिलने से एक बार फिर जिले में हड़कंप का माहौल है।

ट्रैकमेन राहुल नागले वहां से गुजरे तो उनकी नजर इन बोरियों पर पड़ी। उसने पास जाकर देखा तो ट्रेक पर पड़ी इन बोरियों में सुतली बम थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बम की बोरियों को जब्त किया है। ASI सोहन सिंह राजपूत ने बताया कि मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री मालिक ने पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे चैकिंग अभियान से डर कर ये बम यहां फेंके हैं। क्योंकि पुलिस प्रशासन लगातार चेकिंग कर रहा है। गुरुवार को हरदा, सागर, अलीराजपुर, कटनी और भिंड में अलग अलग जगहों पर दबिश दी गई। इस दौरान लाखों की कीमत का अवैध विस्फोट सामान बरामद किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.