Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रूस की सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली एकमात्र पार्टी 'याब्लोको' चुनाव... प्राइमरी मार्केट में कमाई का महा-कुंभ: 30 सितंबर की SEBI डेडलाइन से पहले ₹45,000 करोड़ के IPO लाने क... होटल का Wi-Fi इस्तेमाल करते हैं तो हो जाएं सावधान! माइक्रोसॉफ्ट ने 'कैप्टिवक्रंच' साइबर अटैक को लेकर... नाग पंचमी 2026: सावन सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग! जानें नाग देवता की पूजा की परंपरा और कथा एसिडिटी की समस्या से कैसे पाएं राहत? जानें क्या है 'लोअर इसोफेगल स्फिंक्टर' और चीनी का असली रोल सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके का देशव्यापी ऐलान: 15 अगस्त से शुरू होगा गांवों के सरकारी स्कूल सुधारने... कांवड़ यात्रा से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति: ₹1,500 करोड़ के कारोबार से '1 ट्रिलियन डॉलर इक... देशभर में मानसून हुआ 'सुपर एक्टिव': दिल्ली-एनसीआर से यूपी-बिहार और मध्य प्रदेश तक मूसलाधार बारिश, IM... बरेली सेंट्रल जेल की दीवारों में दर्ज है स्वाधीनता संग्राम का गौरवशाली इतिहास, अंग्रेजों को होना पड़... पंजाब चुनाव के लिए अमृतपाल सिंह की पार्टी का पहला उम्मीदवार घोषित: बस्सी पठाना सीट से केहर सिंह के ब...

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल नहीं होगी CPI, बृंदा करात ने दी यह दलील

37

नई दिल्ली। अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बना रहा है और प्राण प्रतिष्ठा के लिए 22 जनवरी की तारीख तय की जा चुकी है। देश की तमाम गणमान्य हस्तियों को इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए न्योता भेजा जा रहा है। वाम पंथी दल सीपीआई (एम) के नेताओं को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है, लेकिन पार्टी नेता बृंदा करात ने कहा है कि उनकी पार्टी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लेगी।

समाचार एजेंसी ANI से चर्चा करते हुए बृंदा करात ने कहा, ‘हमारी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल नहीं होगी। हम धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करते हैं, लेकिन वे (भाजपा) एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ रहे हैं। यह है एक धार्मिक कार्यक्रम का राजनीतिकरण। यह सही नहीं है।’

22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा है। समाज के हर क्षेत्र से हस्तियों को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ट्रस्ट ने सोनिया गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी समेत कई विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.