Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रायपुर में अवैध कबाड़ कारोबारियों पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: उरला और खमतराई के 20 ठिकानों पर एक साथ छा... छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में खुला जिले का पहला आधिकारिक UIDAI आधार सेवा केंद्र: अब क्षेत्रीय नागरिकों... ग्वालियर में ट्रक से 800 पेटी कश्मीरी सेब लूट की कहानी निकली झूठी: व्यापारी को 12 लाख का चूना लगाने ... मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने जजों की नियुक्ति में आरक्षण की मांग वाली याचिका की खारिज: कहा- संविधान में ... प्रवेश वर्मा की मानहानि याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई: सौरभ भारद्वाज को जवाब दाखिल करने के... मध्य प्रदेश में उत्तर से आ रही सर्द हवाओं का असर: दमोह में पारा लुढ़ककर 6 डिग्री पहुंचा, भोपाल में ल... मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की अनोखी पंचायत: पति से अनबन के चलते पिछले तीन महीने से मायके में बैठी है... जबलपुर के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा: भोजन की छुट्टी के दौरान रतनजोत के बीज खाने से 5 मासूम बच्चों ... जबलपुर में भाजपा विधायक के साले की सनसनीखेज हत्या: MPEB सब स्टेशन में ड्यूटी के दौरान पहले मारी गोली... विश्व प्रसिद्ध बौद्ध स्थल सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का भव्य आगाज: भगवान बुद्ध के प्रिय शिष...

MP Congress कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को दिलाया गया संकल्प, राजीव सिंह ने कहा- बूथ स्तर पर मजबूती से करें काम

51

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस पर गुरुवार को कार्यकर्ताओं को पार्टी की सेवा रीति-नीति, विचारों और सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प दिलाया। राजीव सिंह ने कहा कि विधानसभा परिणाम से हमें निराश नहीं होना है। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटकर हर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर मजबूती से काम करना है। कांग्रेस के हर सिपाही का कर्तव्य है कि वह देश की रक्षा के लिए संघर्ष कर जनहित की लड़ाई लड़े।

139वां स्थापना दिवस

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्टी का 139वां स्थापना दिवस एवं कांग्रेस सेवादल का स्थापना दिवस ‘दल दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक योगेश यादव ने कहा कि कांग्रेस बलिदानियों की पार्टी है, जिन्होंने देश की सेवा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। कांग्रेस चुनाव हारने या जीतने की नहीं, एक आंदोलन की पार्टी है, जो जनता के हितों और उनके न्याय की लड़ाई लड़ती है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.