Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

शिवराज ने लगाया जनता दरबार, सुनीं शिकायतें पहले दिन 300 से अधिक लोग पहुंचे

35

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को अपने नए आवास पर जनता दरबार लगाया। यहां पर उनके विधानसभा क्षेत्र बुदनी, भोपाल और आसपास के जिलों के 300 से अधिक लोग शिकायत लेकर पहुंचे। शिवराज ने सभी की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभाग व अधिकारियों से बात कर निराकरण का आश्वासन भी दिया।

शिवराज के पैतृक गांव जैत के नजदीकी गांव नारायणपुर से आई रामेती बाई ने कहा कि रेत माफिया उनके खेत से डंपर निकाल रहे हैं, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। इसकी शिकायत बुदनी के एसडीएम राधेश्याम बघेल से की थी तो उन्होंने कहा कि मैं रेत वगैरह के काम में नहीं जा पाऊंगा।

रामेती ने एसडीएम से बातचीत का वीडियो भी दिखाया। बुदनी से ही आए एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी रेत माफिया की मदद कर रहे हैं और किसानों को धमका रहे हैं। भोपाल की पद्मा बाई ने कहा कि फार्म भरने के बाद भी लाड़ली बहना योजना की राशि उन्हें नहीं मिली है।

आधार कार्ड में उनकी उम्र गलत लिख दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों से भी भेंट की और उन्हें जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं दीं। बता दें कि शिवराज सिंह चौहान बुधवार को ही मुख्यमंत्री आवास छोड़कर बी-8, 74 बंगला में शिफ्ट हुए हैं। उन्होंने कहा था हर दिन सुबह 11 बजे से 12.50 बजे तक आमजन से मिलेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.