Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...

Air India प्लेन क्रैश : अहमदाबाद विमान हादसे पर CM यादव, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने जताया दुख

242

भोपाल: गुजरात के अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दु:ख व्यक्त करते हुए ईश्वर से सभी यात्रियों के कुशल होने की कामना की है। डॉ यादव ने एक्स पोस्ट में कहा कि अहमदाबाद में यात्री विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है। बाबा महाकाल से सभी यात्रियों और विमान दल के सकुशल होने की प्रार्थना है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने इस हादसे के बाद अपने सभी कार्यक्रम रद्द करने की घोषणा की है।

वीडी शर्मा के कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार अहमदाबाद प्लेन हादसे की दुखद घटना के चलते शर्मा ने आज के अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी व उमंग सिंघार ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडया पर कहा,‘‘अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के बी787 ड्रीम-लाइनर विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद सूचना प्राप्त हुई! मैं यात्रियों की कुशलता के लिए, प्रभु से प्रार्थना करता हूं!‘‘

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.