Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र... नोटबंदी के 10 साल और 'खजांची' का 10वां जन्मदिन, अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बोला तीखा हमला दिल्ली की जहरीली हवा और AQI आंकड़ों के अंतर पर CPCB की सफाई, पवन खेड़ा ने सरकार को घेरा हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, नोएडा की आईटी कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत पूरे परिवार की... जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ चौकी पर आतंकी हमला, लश्कर कमांडर लतीफ भट पर शक नोएडा मेट्रो के विस्तार को केंद्र की हरी झंडी, सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 तक बनेगा नया कॉरिड... स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 के परिणाम घोषित, नवी मुंबई ने मारी बाजी— सूरत और विजयवाड़ा भी रहे आगे छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहीं बीजेपी राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, रायगढ़ के धरमजयगढ़ में तैयारियों क... बिलासपुर के अरपा घाट पर छठ महापर्व की तैयारियां तेज, प्रशासन और समिति ने संभाली कमान बस्तर में हिंसा और भय का दौर पीछे छूटा, सुकमा और नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से दौड़ रही विकास की...

इस साल फिर स्मॉग से फूलेगा दिल्ली का दम, हवा की गुणवत्ता ‘गंभीर’ होने से गैस चैंबर में तब्दील हो रही राजधानी

40

सर्दियों का मौसम आते ही वायु प्रदूषण भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। राजधानी दिल्ली में इसका असर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 दर्ज किया गया, जोकि मध्यम श्रेणी में है। यह अक्तूबर माह में अब तक का सबसे अधिक है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा पराली जलाने के धुएं के कारण दिल्ली समेतपूरे उत्तर भारत में हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है।  इसके साथ ही स्थानीय कारक भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में अगर एक्यूआई 200 के पार पहुंचता है तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेड) का पहला चरण लागू हो जाएगा।

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के अनुसार,  वीरवार को हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं, शुक्रवार से हवा की सेहत बिगड़ने लगेगी। इसमें अनुमान लगाया गया है कि इस दौरान हवा खराब श्रेणी में पहुंच सकती है। जिसके बाद लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। आईआईटीएम के मुताबिक आने वाले 6 दिनों में हवा इसी श्रेणी में रहने का अनुमान है।

बुधवार को हवा की चाल उत्तर-पश्चिम रही और इसकी गति 8 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई। इस दौरान आसमान साफ रहा। वहीं, बृहस्पतिवार की सुबह हवा की गति 4 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। उत्तर-पश्चिम दिशाओं से हवा चलने से कुहासा (धुंध) होने के आसार हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.