Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ...

राधा स्वामी सत्संग घर के पास बड़ी घटना, होश उड़ा देगा मामला

68

गोराया: राधा स्वामी सत्संग घर के पास बड़ी घटना होने की खबर सामने आई है। दरअसल, गोराया में हाईवे लुटेरा गिरोह फिर से सरगम नजर आ रहा है। लगातार लोगों को लुटेरा गिरोह की ओर से राहगीरों को निशाना बनाकर जहां लूट की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है वहीं तेजधार हथियारों से हमला करके जख्मी भी किया जा रहा है।

ताजा मामला सामने आया देर रात फगवाड़ा से स्कूटी पर गोराया वापस आ रहे संदीप कुमार पुत्र मुकेश कुमार निवासी पोस्ट आफिस रोड गोराया को आधी दर्जन के करीब लुटेरों ने निशाना बनाया। पीड़ित संदीप कुमार ने बताया वह फगवाड़ा से वापस गोराया काम करके लौट रहा था और जब राधा स्वामी सत्संग घर गोराया के नजदीक पहुंचा तो दो मोटर साइकिल सवार 6 लुटेरों ने उसे घेर कर उसके हाथ पकड़ लिए व तेजधार हथियार से उसके सिर पर हमला करके उसे घायल कर दिया। लुटेरे उससे उसकी स्कूटी, 4000 रुपए नगदी, एक मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद उसने किसी से फोन लेकर अपने परिवार को सूचित किया। संदीप ने बताया कि इस बाबत उसने पुलिस को सूचित कर दिया जिसके बाद मौके पर एस.एच.ओ. गोराया सुखदेव सिंह, ए,एस,आई, हरभजन गिल पहुंचे जिनकी ओर से पीड़ित के बयान लेकर अगली कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.