Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Korba News: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस चौकी का घेराव कर ... Chhattisgarh Politics: पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सरकार पर बोला हमला, धान खरीदी और बेरोजगारी के मुद्दो... Chhattisgarh Crime Update: धमतरी में दीपांशु साहू मर्डर केस का खुलासा, चाकू और डंडे के साथ दबोचे गए ... SECR Railway News: चक्रधरपुर मंडल में विकास कार्यों का असर, कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें रद्द व ड... Dhamtari News: सांसद रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक, धमतरी एआई मिशन समेत चार नई प... Surajpur News: प्रेमनगर में सीएमओ के खिलाफ बगावत, कलेक्टर से मिलकर जनप्रतिनिधियों ने की हटाने की मां... Gwalior News: नगर निगम की बैठक में डीपीसी पर जोरदार हंगामा, अपनों के विरोध के बाद 29 अक्टूबर तक सदन ... MP High Court News: फर्जी नर्सिंग कॉलेजों के छात्रों की शिफ्टिंग पर हाईकोर्ट सख्त, नया संशोधित मॉड्य... Sagar News: ऑटो में बैठकर औचक निरीक्षण पर निकले निगमायुक्त, अवैध डेयरियों पर सख्त कार्रवाई कर पशु कि... Sagar University News: ग्रेजुएशन के छात्रों को मिला बड़ा मौका, ICSSR से रिसर्च प्रोजेक्ट और लाखों का...

फर्जी दस्तावेजों से लिया पौने आठ करोड़ का लोन, बैंक मैनेजर सहित नौ को कारावास

50

इंदौर। फर्जी दस्तावेजों के जरिए कागज पर कंपनियां बनाकर बैंक को पौने आठ करोड़ रुपये का चूना लगाने के मामले में विशेष न्यायालय ने बैंक के मुख्य प्रबंधक सहित नौ आरोपितों को पांच-पांच वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने 20-20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है।

फर्जी दस्तावेजों से लोन

मामला वर्ष 2011 का है। घोटाले के मास्टर माइंड का नाम इंदौर निवासी मोहन यादव है। उसने फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर अलग-अलग कंपनियां बनाईं और ओबीसी बैंक के मुख्य प्रबंधक नरेश कुमार के साथ मिलकर अपने परिवार के सदस्य संदीप यादव, कैलाश यादव, दीपक यादव, मनमोहन यादव, राकेश चौधरी, अनिल पटेल और रजनी यादव के नाम से बैंक से करीब पौने आठ करोड़ रुपये का ऋण हासिल कर लिया। बैंक प्रबंधक ने दस्तावेजों के फर्जी होने की जानकारी होने के बावजूद ऋण की स्वीकृति दी।

सीबीआइ ने दर्ज किए थे आठ प्रकरण

मामला सामने आने के बाद सीबीआइ ने आठ प्रकरण आरोपितों के विरुद्ध दर्ज किए थे। सभी की सुनवाई विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा के समक्ष चल रही थी। पिछली सुनवाई पर कोर्ट ने सीबीआइ और सभी आरोपितों की ओर से तर्क सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसे बुधवार को जारी किया गया। विशेष न्यायालय ने प्रकरण में मोहन यादव, बैंक के मुख्य प्रबंधक नरेश कुमार, संदीप यादव, कैलाश यादव, दीपक यादव, मनमोहन यादव, राकेश चौधरी, अनिल पटेल को पांच-पांच वर्ष और रजनी यादव को तीन वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.