Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

जिला जेल शहडोल में सजा काट रहे दंपती के चार वर्षीय बच्चे की अस्पताल में मौत

58

शहडोल जिला जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी दंपत्ति के चार वर्षीय बच्चे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रघुनाथ जाटव निवासी विदिशा एवं उसकी पत्नी पूजा को मानव तस्करी के मामले न्यायालय शहडोल द्वारा सात सात वर्ष की सजा इसी माह दिसम्बर मे सुनाई गई है। उसके बाद से दोनों पति पत्नी जिला जेल मे सजा काट रहे हैं।

दोनों के साथ उनका एक चार वर्षीय पुत्र क्रिस जाटव भी जेल में ही रह रहा था। 23 दिसम्बर को क्रिस की तबीयत बिगड़ने पर उसे जेल प्रबंधन ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान रविवार की शाम उसकी अस्पताल मे मौत हो गई।

सोमवार को दिन भर बालक का पीएम नहीं हो सका था। इस मामले में जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लग रहा हैं। जेल प्रबंधन ने बच्चे को समय से उपचार के लिए अस्पताल नही भेजा।

 

हालत गंभीर होने पर अस्पताल पहुंचाने की बात सामने आ रही हैं। जिससे समय पर उपचार नही मिलने से उसकी मौत होने की बात कही जा रही हैं। बच्चे को जेल से अस्पताल लाया गया था इसलिए न्यायलीन प्रक्रिया के बाद शव का पोस्ट मार्टम कराए जाने की बात जेल प्रबंधन द्वारा कही जा रही है।

जिसके कारण सोमवार की शाम 5 बजे के बाद मृत बच्चे का पीएम हो सका था। केवल न्यायाधिकारी की उपस्थिति मे शव का पंचनामा की कार्यवाही पूर्ण की गयी।

जेल अधीक्षक भास्कर पांडेय ने बताया कि वे अवकाश पर हैं लेकिन बच्चे के मस्तिष्क में सूजन होने की बात सामने आई हैं। उसे उपचार के लिए जेल प्रबंधन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गयी। चूंकि मृत बच्चे के माता पिता दोनों जेल में बंद हैं।

इसलिए पोस्ट मार्टम के लिए परिवार के अन्य सदस्योंं का इंतजार किया जा रहा है, जिस कारण विलम्ब हुआ । पंचनामा की कार्यवाही न्यायधीश की मौजूदगी मे कर ली गयी है, कल तीन सदस्यीय चिकित्सकों की टीम द्वारा पोस्ट मार्टम कर शव परिवार के सदस्यो को सौंप दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.