Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

क्रिसमस-न्यू ईयर से पहले हिमाचल प्रदेश में टूरिस्टों की भीड़, मनाली की सड़कों पर लगा जाम, देखें वीडियो

20

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  लोग क्रिसमस और न्यू ईयर का जश्र मनाने के लिए हिमाचल प्रदेश का रुख कर रहे हैं। राज्य में पर्यटकों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पर्यटकों के भारी संख्या में पहुंचने से जाम की स्थिति बन गई है। मनाली में ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें गाड़ियों की लंबी कतार दिख रही हैं।

वीकेंड से कारण भीड़ बढ़ी

हिमाचल में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के बाद तापमान में गिरावट हुई है। ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। रविवार को अटल टनल के दोनों तरफ बर्फबारी हुई। जिसे देखने के लिए लोग पहुंच थे। वीकेंड के चलते भारी संख्या में पर्यटक कुल्लू मनाली परिवार के साथ घूमने जा रहे हैं। पर्यटन कारोबारी क्रिसमस और नए साल पर काफी पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद कर रहे हैं। रविवार को मनाली के सोलंगनाला से लेकर पलचान तक जाम रहा।

पर्यटकों को दी जा रही सलाह

मनाली में बर्फबारी के बाद पर्यटकों पहुंचने लगे हैं। बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग से नीचे सोलंगनाला के आगे गाड़ियों का लंबा जाम रहा। जिससे मनाली पहुंचने के लिए लोगों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। अटल टनल के पास हुई बर्फबारी के बाद प्रशासन से सुरक्षा के लिए वाहनों की आवाजाही को रोक दिया था। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पर्यटक वाहनों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। जाम की स्थिति को देखते हुए पुलिस को तैनात कर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.