Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

भोपाल में बोले राजीव शुक्‍ला- आइएनडीआइए गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए

66

भोपाल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव और सांसद (राज्य सभा) राजीव शुक्ला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की नाराजगी के जवाब में किसी भी तरह के विवाद को खारिज किया।

भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश में युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कई सार्थक कदम उठाए हैं।

युवाओं को लर्निंग के साथ अर्निंग के तौर पर मुख्ममंत्री सीखो कमाओ योजना का लाभ युवाओं को मिल रहा है। यह भाजपा सरकार की सोच बताती है कि युवाओं को किस तरह से आगे बढ़ाकर प्रदेश को विकसित राज्य… pic.twitter.com/m4xwzxSzgk

— Anurag Thakur (@ianuragthakur) November 5, 2023

गठबंधन के सहयोगियों से हुई है बात

मध्य प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में राजीव शुक्ला ने कहा कि आइएनडीआइए गठबंधन का पालन 2024 के लोकसभा चुनाव में किया जाएगा। इस बारे में गठबंधन के सभी सहयोगियों से बात हो गई है। अखिलेश यादव की भी कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों से बात के बाद स्थिति साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना को लेकर भी आइएनडीआइए में सहमति बनी है। कांग्रेस की सरकार बनने पर इसमें अमल किया जाएगा।

यह कहा था अखिलेश यादव ने

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले शुक्रवार को मध्य प्रदेश की पहली चुनावी जनसभा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव में गठबंधन से चुनाव न लड़ने को लेकर कांग्रेस को धोखेबाज भी बता दिया था। इस पर शनिवार को कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने पार्टी की स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में इस बार बड़े बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। सर्वे रिपोर्ट आ रही हैं कि कांग्रेस डेढ़ सौ से ज्यादा सीटें जीत रही है। ऐसे में, बहुमत इतना ज्यादा बड़ा होगा कि भाजपा पिछली बार की तरह विधायकों की खरीद-फरोख्त नहीं कर पाएगी।

राम मंदिर पर बोले- भगवान तो सबके हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा हर चुनाव में बेशक राम का सहारा लेती है, लेकिन भगवान सबके हैं। हर कोई मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए जाता है। बोनले- हम तो गांधी को मानते हैं। उनके उनके प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजा राम… ‘को मानते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.