Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

कच्चा तेल ले जा रहे एमवी साईंबाबा जहाज पर भी लाल सागर में ड्रोन से हमला, 25 भारतीय सवार

35

एजेंसी.। गुजरात तट के करीब इजराइल के समुद्री जहाज पर हमले का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक और जहाज पर ऐसी ही हमला की सूचना है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि लाल सागर में एमवी साईंबाबा जहाज पर ड्रोन से हमला किया गया है।

आशंका जताई गई है कि यह हमला यमन के हूती विद्रोहियों ने किया है। अच्छी बात यह है कि हमले के कारण जहाज और उसमें सवाल क्रू के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जहाज में कच्चा तेल लदा है।

गैबॉन का झंडे लगे जहाज एमवी साईबाबा को भी लाल सागर में ड्रोन हमले का सामना करना पड़ा है। इसमें चालक दल के 25 भारतीय सदस्य सवार हैं जो सुरक्षित हैं। इस जहाज पर भारत का झंडा नहीं है। – भारतीय नौसेना

यहां भी क्लिक करें: अमेरिका का बड़ा दावा, गुजरात आ रहे इजरायली जहाज पर ईरान ने किया ड्रोन से हमला

अमेरिकी युद्धपोत को मिली थी कॉल

टैंकर एम/वी साईबाबा पर मध्य अफ़्रीकी देश गैबॉन का मालिकाना हक है। यूएस सेंट्रल कमांड ने अपने एक्स हेंडल पर बताया कि क्षेत्र में गश्ती कर रहे अमेरिकी युद्धपोत को सबसे पहले हमले की सूचना मिली थी।

समाचार एजेंसी पीआईटी के अनुसार, ’23 दिसंबर को यमन के हूती नियंत्रित क्षेत्रों से दक्षिणी लाल सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन में दो एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। किसी भी जहाज के बैलिस्टिक मिसाइलों से प्रभावित होने की सूचना नहीं है।’

‘दोपहर 3 से 8 बजे (सना समय) के बीच यूएसएस लैबून (डीडीजी 58) दक्षिणी लाल सागर में गश्त कर रहा था। इस दौरान हूती नियंत्रित क्षेत्रों से दागे गए चार मानव रहित हवाई ड्रोन को मार गिराया गया।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.