Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

“अब मेरा चरित्र हनन किया जा रहा…” उन्नाव पीड़िता का छलका दर्द, कुलदीप सेंगर के समर्थकों पर लगाए गंभीर आरोप

23

उन्नाव रेप कांड की पीड़िता का एक वीडियो आया सामने आया है. इसमें उसने कुलदीप सेंगर के परिवार और समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है, कुलदीप सिंह सेंगर के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर मेरी पहचान उजागर की जा रही है. सेंगर के समर्थक मेरा चरित्र हनन कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि मेरे पास ठोस सबूत है तो उनको सामने लाया जाया. पीड़िता ने कुलदीप सिंगर की बेटी ऐश्वर्या सेंगर को लेकर भी चौंकाने वाली बात कही है. आइए जानते हैं कि उसने क्या-क्या कहा है.

पीड़िता कहती है, 11 दिसंबर को दिल्ली में जंतर-मंतर पर जाति विशेष समाज द्वारा धरना प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. ये कोई प्रदर्शन नहीं बल्कि शक्ति प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है. ये प्रदर्शन देश के मुख्य न्यायाधीश को डराने का मात्र एक प्रयास है. सेंगर के समर्थक चाहते हैं कि चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डर जाएं और हमारे फेवर में फैसला कर दें.

यह सब बंद कर दें, मेरी भी एक बेटी और बेटा है

इसके आगे पीड़िता कहती है, कुलदीप सिंह की बेटी ऐश्वर्या सेंगर को नेता बनाया जा रहा है. वो अपने इंटरव्यू को सनसनीखेज बना रही है. ऐश्वर्या कहती है कि हमारे परिवार में मात्र चार लोग हैं. अगर चार लोग हैं तो इतने लोग निकल-निकलकर कहां से आ रहे हैं. पीड़िता ने कहा, मेरा मानसिक बलात्कार करना बंद करो. अगर आप लोग चाहते हैं कि हम इस दुनिया में जिंदा रहे तो यह सब करना बंद कर दें. मेरी भी एक बेटी और एक बेटा है.

AI से मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा

इससे पहले भी पीड़िता सेंगर परिवार और उसके समर्थकों पर ऐसा ही आरोप लगा चुकी है. बीते दिनों वो बसंत कुंज थाने पहुंची थी. वो 16 अप्रैल को दी गई शिकायत के बारे में जानकारी लेने गई थी. इस दौरान पीड़िता ने कहा था, मेरी सोशल मीडिया आईडी को हैक कर AI के जरिए मेरी और मेरी ससुराल की पहचान को उजागर कर गलत कमेंट्स लिखे जा रहे हैं. AI से मेरी फोटो का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है. मैं और मेरी ससुराल वाले डरे हुए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.