Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह...

300 यात्रियों को लेकर विमान ने भारत के लिए भरी उड़ान, ह्यूमन ट्रैफिंकिंग के संदेह में फ्रांस में हुई थी लैंडिंग

34

मानव तस्करी के संदेह में पेरिस के पास हिरासत में लिए गए करीब 300 भारतीय यात्रियों को लेकर एक विमान फ्रांसीसी पुलिस द्वारा प्रस्थान की मंजूरी मिलने के बाद उड़ान भर गया। यात्रियों में अधिकतर भारतीय हैं।

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दुबई से 303 यात्रियों को लेकर निकारागुआ जाने वाली उड़ान को ‘‘मानव तस्करी” के संदेह में बृहस्पतिवार को पेरिस से 150 किलोमीटर पूर्व में वैट्री हवाई अड्डे पर रोक दिया गया था। रविवार को फ्रांस के चार न्यायाधीशों ने हिरासत में लिए गए यात्रियों से पूछताछ की। ये सुनवाई मानव तस्करी के संदेह पर पेरिस अभियोजक कार्यालय द्वारा शुरू की गई जांच के तहत आयोजित की गई थी। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, कुछ यात्री हिंदी और कुछ तमिल भाषी थे।

विमान को रवाना होने की अनुमति देने के बाद रविवार को फ्रांसीसी न्यायाधीशों ने प्रक्रिया में अनियमितताओं के कारण यात्रियों की सुनवाई रद्द करने का फैसला किया। विमान में 11 नाबालिग हैं, जिनके साथ कोई नहीं था। फ्रांसीसी अभियोजकों के अनुसार, शुक्रवार से हिरासत में लिए गए दो यात्रियों की हिरासत शनिवार शाम को 48 घंटे तक के लिए बढ़ा दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.