Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...

खौलते तेल में गिरा युवक, बुरी तरह झुलसा

54

जबलपुर। हनुमानताल के नर्मदा मैदान इलाके में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक युवक खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा। जिस वजह से युवक बुरी तरह से झुलस गया। उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

खाना बनाने वालों के साथ अभय शर्मा भी गया था

हनुमानताल पुलिस ने बताया कि हनुमानताल के नर्मदा मैदान में बुधवार रात एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जहां खाना बनाने वालों के साथ अभय शर्मा भी गया था। देर रात कार्यक्रम खत्म हुआ, तो पूड़ी तलने वाले तेल को नीचे रखा गया। देर रात न जाने क्या हुआ कि अभय सीधे खौलते तेल की कढ़ाई में जा गिरा। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस के अनुसार अभय की हालत खतरे से बाहर है

कार्यक्रम स्‍थल के आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल कढ़ाई से निकाला और उसके शरीर पर ठंडा पानी डाला। घटना की जानकारी तत्काल 108 एम्बुलेन्स को दी गई। एम्बुलेन्स मौके पर पहुंची, जिससे अभय को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। पुलिस के अनुसार अभय की हालत खतरे से बाहर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.