Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मात्र 600 रुपए में LPG सिलेंडर, जानें कैसे उठा सकते है इस स्कीम का फायदा

40

देश में रसोई गैस की खपत की जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि अन्य देशों के मुकाबले भारत सरकार गरीब परिवारों को सस्ती कीमत में रसोई गैस देने के मामले में प्रभारी रही है। पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान, नेपाल और श्रीलंका में रसोई गैस की कीमतें भारत की तुलना में काफी ज्‍यादा हैं। हाल ही में उन्‍होंने संसद में एक सवाल का जवाब देते हुए रसोई गैस की खपत की भी जानकारी दी थी।

गरीब परिवारों को मिलता है लाभ

प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना (PMUY) के तहत रसोई गैस की औसत प्रति व्‍यक्ति खपत अप्रैल-अक्‍टूबर तक 3.8 सिलेंडर रिफिल तक सुधर गई है, जो साल 2019-20 के दौरान 3.01 सिलेंडर रिफिल और वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान यह 3.71 थी। आपको बता दें प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2016 में शुरू किया था, ताकि गरीब परिवारों को सस्‍ती कीमत पर एलपीजी गैस का लाभ दिया जा सके।

सिर्फ 600 रुपये में सिलेंडर देती है ये स्‍कीम

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना (PMUY) के तहत केंद्र सरकार गरीब परिवारों को 300 रुपये की सब्‍स‍िडी देती है। ऐसे में योजना के लाभार्थी को 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर दिल्‍ली में 603 रुपये में मिलेगा। अगर आप केंद्र सरकार की इस योजना के लाभार्थी हैं तो नई दिल्‍ली में इसे आपको 903 रुपये में खरीदना होगा। बाद में इसपर 300 रुपये का सब्सिडी आपके सीधे अकाउंट में भेजा जाएगा। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि पाकिस्‍तान में एलपीजी सिलेंडर 1059.46 रुपये, श्रीलंका में 1,032.35 रुपये और नेपाल में 1,198.56 रुपये है।

PMUY के तहत कैसे उठाएं लाभ

 प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना के तहत अगर आप अप्‍लाई करना चाहते हैं तो अधिकारिक वेबसाइट www.pmuy.gov.in पर जाएं। अब आपको ‘अप्लाई फॉर PMUY कनेक्शन’ पर क्लिक करना होगा। जिस कंपनी का गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं उसको चुनें। इसके बाद आप सभी जानकारी दस्‍तावेजों के साथ भरकर अप्‍लाई बटन पर क्लिक कर दें। अगर आप योग्‍य हुए तो इस योजना के तहत आपको कुछ दिन में लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.