Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

बरेली में 5वीं की मान्यता पर इंटरमीडिएट छात्र पढ़ाने वाले 7 स्कूलों पर FIR दर्ज

33

बरेली: उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के विकास खंड मझगवां में पांचवीं की मान्यता पर इंटरमीडिएट के छात्रों को पढ़ाने वाले सात स्कूलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने अलीगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

खंड शिक्षा अधिकारी शीतल श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि पांचवीं तक की मान्यता प्राप्त स्कूल 12वीं तक के छात्रों को स्कूल में पढ़ा रहे हैं। इस मामले में जांच बैठाई गई। जांच में सामने आया कि रामकृष्ण परमहंस विद्यालय गुगुलपुर में पांचवी तक की मान्यता लेकर 12वीं तक के बच्चों को पढ़ाया जा रहा था।  रघुबीर प्रसाद उपाध्याय स्मारक शिक्षण संस्थान अनिरुद्धपुर में भी पांचवी तक की मान्यता थी लेकिन 12वीं तक को पढ़ाई कराई जा रही थी।

एकता आदर्श समाज स्कूल बीबनी की भी पांचवीं की मान्यता थी, लेकिन यहां भी 12वीं के बच्चे पढ़ते मिले। एसपी सिंह सरस्वती विद्यामंदिर के पास कोई मान्यता ही नहीं थी। टालोक विद्या स्कूल परा, सरस्वती ज्ञान मंदिर शिव मंदिर बरा सिरसा, सरस्वती विद्या मंदिर समानंद आवास डीएस राजपुर के पास भी 12वीं तक की मान्यता नहीं थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.