Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

अरुणाचल में पूर्व कांग्रेसी विधायक की हत्या, म्यांमार बॉर्डर पर संदिग्ध उग्र​वादियों ने मारी गोली

30

अरुणाचल प्रदेश के तिरप जिले के एक गांव में एक संदिग्ध उग्रवादी ने पूर्व विधायक की गोली मारकर हत्या कर दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न करीब तीन बजे राहो गांव के पास हुई, जो म्यांमा सीमा के करीब है।

तिरप के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल गुप्ता ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व विधायक यमसेन माटे अपने तीन समर्थकों के साथ किसी निजी काम से गांव गए थे, तभी कोई उन्हें किसी बहाने जंगल की ओर ले गया और गोली मार दी, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने अपराधी की तलाश में अभियान चलाया। एसपी ने उग्रवादी की पहचान पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, हालांकि रक्षा सूत्रों ने हत्या में एनएससीएन-केवाईए की संलिप्तता के संकेत दिए हैं।

माटे 2009 में कांग्रेस के टिकट पर खोंसा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह 2015 में भाजपा में शामिल हो गए थे और इस साल की शुरुआत में, 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त की थी। राजनीति में आने से पहले उन्होंने चांगलांग जिले में जिला वयस्क शिक्षा अधिकारी के रूप में कार्य किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.