Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बैतूल में फिर मिली अवैध अफीम की खेती, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

39

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में एक बार फिर अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। मंगलवार को सारणी थाना क्षेत्र के धंसेड गांव में करीब एक एकड़ जमीन पर अफीम के पौधे मिले हैं। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धंसेड में कार्रवाई की। यहां मिली खेती में कुछ छोटे और कुछ बड़े पौधे पाए गए हैं।

सारणी थाना प्रभारी जयपाल इवनती ने बताया कि मौके पर कार्रवाई जारी है। इससे पहले रानीपुर थाना क्षेत्र के सड़क वाडा में भी एक एकड़ में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में कोटवारों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर दिया था। उन्हें इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए थे।

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध खेती में राजस्थान के एक गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि गैंग के सदस्य आदिवासी ग्रामीणों को बहका कर अफीम की खेती के लिए राजी करते हैं। इसके लिए वे प्रति एकड़ राशि भी दे रहे हैं। पुलिस को जानकारी मिलने के बाद कई टीम अलग-अलग क्षेत्र में इस गैंग की तलाश में जुटी हैं। आशंका है कि घोड़ाडोंगरी सारणी क्षेत्र में कई और जगह भी अफीम की खेती मिल सकती है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.