Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

10 दिसंबर से कामायनी एक्सप्रेस की सेवा का विस्तार बलिया स्टेशन तक

70

भोपाल। 10 दिसंबर से कामायनी एक्सप्रेस की सेवा का विस्तार बलिया स्टेशन तक कर द‍िया गया है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिएगाड़ी संख्या 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस की सेवा का विस्तार बलिया स्टेशन तक किया जा रहा है। विस्तार के पश्चात गाड़ी बनारस स्टेशन के स्थान पर वाराणसी स्टेशन पर रुकेगी।

गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस कामायनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सारणी के अनुसार चलते हुए 19.45 बजे वाराणसी पहुँच कर, 19.55 बजे वाराणसी से प्रस्थान कर, 20.45 बजे औड़ीहार पहुँच कर, 20.50 बजे औड़ीहार से प्रस्थान कर, 21.25 बजे गाजीपुर सिटी पहुँच कर, 21.30 बजे गाजीपुर सिटी से प्रस्थान कर, 22.35 बजे बलिया स्टेशन पहुंचेगी

बरखेड़ा-बुदनी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर ट्रायल श‍न‍िवार को

भोपाल।भोपाल मंडल के भोपाल-इटारसी रेल खंड पर बरखेड़ा-बुदनी स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन पर शनिवार से लगातार रेलवे द्वारा तीव्र गति से स्पीड ट्रायल किया जाएगा। तीसरी रेल लाइन पर अधिकारियों द्वारा पहले पूरी लाइन की जांच कर इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा पूरी स्पीड के साथ चलाया जाएगा। इसके बाद इंजन की स्पीड के आधार पर इस लाइन से गुजरने वाली ट्रेनो की गति निश्चित की जाएगी। इसके बाद नियमित रेल यातायात शुरू हो जाएगा। रेलवे प्रबंधन ने लोगों के लिए सुरक्षात्मक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि रेलवे भूमि के भीतर, खुले हुए समपार फाटक के अलावा, अनाधिकृत रूप से प्रवेश करना इंडियन रेलवे एक्ट की धारा 147 के तहत गैर कानूनी है, जिसमें छह माह की जेल अथवा रूपये 1000 अथवा दोनों दंडों का प्रविधान है। सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि फाटक से पार करते समय भी सभी नियमों का पालन करें। ऐसा तभी करें जब पार करना सुरक्षित हो और दोनों दिशाओं से ट्रेन नहीं आ रही हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.