Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...

इंदौर में दो ड्रग पैडलर और नशा खरीदने वाले छह लोग गिरफ्तार

38

इंदौर। एरोड्रम थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त करने वाले दो ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया। आरोपितों की निशानदेही पर खरीदारों को भी पकड़ लिया। आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

टीआइ राजेश साहू के मुताबिक, आरोपित दिनेश मोहन पुरी निवासी नगीन नगर और दीपक रामकिशोर चौहान निवासी नगीन नगर को 14 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। पूछताछ में पैडलर ने बताया कि उनसे शशांक सोनी (अंबिकापुरी), शरद चौहान (वंदना नगर), उदित नारायण (वंदना नगर), जयरामसिंह जाट (आम्रकुंज कालोनी), दिव्यनारायण पाठक (वंदना नगर) और लक्की उर्फ सागरसिंह बुंदेला (सांवेर रोड़) ब्राउन शुगर खरीदते हैं। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।

मंगेतर ने अश्लील फोटो बनाए

इंदौर। आजाद नगर पुलिस ने युवती की शिकायत पर उसके मंगेतर वसीम निवासी सेंधवा के खिलाफ आइटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। युवती का आरोप है कि वसीम ने एडिट कर आपत्तिजनक फोटो बना लिए और इंटरनेट मीडिया पर जारी कर बदनाम किया। चंदन नगर पुलिस ने आरोपित मुबश्शीर उर्फ मुशबीर (मूसाखेड़ी) पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपित ने जाली शपथपत्र बनाकर अलिशा नामक युवती से निकाह किया था।

सूने घरों में चोरी करने वाले गिरफ्तार

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो चोरों को पकड़ा है। आरोपितों से लाखों रुपये कीमती सामान बरामद हुआ है। आरोपित नशे के लिए चोरी करते हैं। एडिशनल डीसीपी जोन-1 आलोक शर्मा के मुताबिक, आरोपित चंदन गणेश अबोले निवासी विद्यानगर (प्रोफेसर कालोनी) और अजय उर्फ चिंटू पुत्र गुड्डू मानकर (विद्यानगर झुग्गी झोपड़ी) है। आरोपितों ने सैटेलाइट टाउनशिप बिजलपुर में चोरी की थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.