Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

मुंबई के अस्पताल के वाशरूम की कचरापेटी में मिला नवजात का शव

50

मुंबई: शहर के नगर निगम संचालित एक अस्पताल के परिसर में कचरापेटी में एक नवजात का शव मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, सायन अस्पताल के रूप में मशहूर लोकमान्य तिलक निगम सामान्य अस्पताल में एक सफाई कर्मी को वाशरूम की कचरापेटी में नवजात का शव मिला। उन्होंने इसकी जानकारी वहां कार्यरत चिकित्सकों को दी।

डॉक्टरों ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सायन थाने के अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 317 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.