Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

सहारनपुर में बस स्‍टैंड पर दर्दनाक हादसा…बजरी लदे डंपर ने 6 को कुचला, दो छात्रों समेत 3 की मौत

61

सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर में दर्दनाक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जहां बजरी से भरे अनियंत्रित डंपर ने बस स्टैंड पर खड़े स्कूली बच्चों सहित कई लोगों को कुचल दिया। दुर्घटना में 3 की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो छात्र हैं। वहीं, मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए गए हैं। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

दरअसल, शनिवार सुबह करीब 9:00 बजे मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित नागल बस स्टैंड पर लोग खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान सहारनपुर की ओर से मुजफ्फरनगर की तरफ जा रहे हैं। खनन सामग्री से भरे अनियंत्रित ट्रक ने बस स्टैंड पर खड़े लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि उस समय बस की इंतजार में स्टैंड पर स्कूली बच्चे भी खड़े थे वे भी अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटना से नाराज लोग हाईवे पर जमा हो गए।

मृतकों की पहचान नोमान (18) पुत्र नौशाद निवासी पांडोली रोड नागल, लक्की (18) पुत्र जितेंद्र निवासी जैनपुर के रूप हुई है। दोनों 12वीं के छात्र थे। एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी। घायलों में मोंटी (19) पुत्र विनोद निवासी जैनपुर, गुलबहार (22) पुत्र गय्युर निवासी सलेमपुर, सुमित (18) पुत्र ऋषिपाल निवासी मनोहरपुर हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.