Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dumka Mother-Daughter Murder: दुमका मां-बेटी हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म का विरोध करने पर हुई थी ह... Hazaribagh News: जंगली हाथियों के हमले से हजारीबाग में कोहराम, अब तक 7 की मौत, क्षेत्र में निषेधाज्ञ... Khasmahal Land Dispute: 25 साल बाद भी नहीं सुलझा खासमहाल का मामला, सरकार के पास ही है जमीन का मालिका... Board Exam 2026: हादसे के बाद भी छात्रों ने नहीं मानी हार, शिक्षकों की मदद से दी बोर्ड परीक्षा, DC न... Pregnancy Safety Tips: प्रेग्नेंसी में सावधानी से कम होगा रिस्क, UNICEF और स्वास्थ्य विभाग की वर्कशॉ... Jharkhand News: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, डीजीपी तदाशा मिश्रा से मांगा इस्तीफा Palamu Crime News: पलामू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों की अवैध स्प्रिट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार Maha Shivratri 2026: प्रदोष से निशिता काल तक महाशिवरात्रि की धूम, बाबा नगरी में गूंजेगा हर-हर महादेव Balod Road Accident: बालोद-दल्लीराजहरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 3 दोस्तों की मौके पर ही मौत Balodabazar Forest Division: 'जीरो आगजनी' का लक्ष्य, जंगलों को आग से बचाने के लिए बलौदाबाजार वनमंडल ...

लालू बोले- जम्मू-कश्मीर हिंसा में लिए अमित शाह जिम्मेदार,अगले लोकसभा चुनाव के लिए भी की बड़ी भविष्यवाणी

21

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद ने इस दावे को बृहस्पतिवार को खारिज किया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उसके पक्ष में माहौल बना दिया है। प्रसाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक दिन पहले संसद में जम्मू-कश्मीर को लेकर दिए गए भाषण के लिए आड़े हाथों लिया।

लोकसभा चुनाव में जीत हमारी होगीः लालू प्रसाद
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा, “ वे (भाजपा) कैसे जीत सकते हैं? लोकसभा चुनाव में जीत हमारी होगी और यह व्यापक होगी।” राजद विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का अहम घटक है। प्रसाद से लोकसभा में बुधवार को शाह के भाषण के बारे में भी सवाल किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने लोकसभा में कहा था कि पाकिस्तान का कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) भारत का हिस्सा है और पूरे कश्मीर का नियंत्रण लिए बिना युद्धविराम की घोषणा को नेहरू का ‘ब्लंडर’ करार दिया था।

शाह को किसी भी चीज का कोई ज्ञान नहींः लालू प्रसाद
प्रसाद ने कहा, “ अमित शाह को क्या जानकारी है? उन्हें किसी भी चीज का कोई ज्ञान नहीं है।” पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया, “ हम जम्मू-कश्मीर और पीओके में जो हिंसा देख रहे हैं उसके लिए अमित शाह जिम्मेदार हैं।” एक अन्य प्रश्न का उत्तर देते हुए राजद प्रमुख ने कहा कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन की अगली बैठक में भाग लेंगे जो 17-18 दिसंबर को हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.