Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

Ancient India: पाषाण युग का रहस्य! कर्नाटक की खुदाई में मिले 5000 साल पुराने साक्ष्य, हैरान कर देगी यह खोज

34

बेल्लारी के टेक्कलकोट में चल रही खुदाई में तीसरा पाषाण युग का कंकाल मिला है, जिससे प्राचीन मानव इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है. पहले दो कंकाल भी इसी स्थल से मिले थे. इन कंकालों को कार्बन डेटिंग जांच के लिए भेज दिया गया है.

बेल्लारी के टेक्कलकोट उत्खनन में उस समय हड़कंप मच गया, जब पाषाण युग का एक कंलाल मिला. इससे पहले भी दो कंकाल मिल चुके हैं. जिसे बाद उत्खनन कार्य को रोक दिया गया. सूचना पर बेल्लारी के एसपी डॉ. सुमन फन्नेकर ने उत्खनन स्थल का दौरा कर जानकारी ली. कंकालों को कार्बन डेटिंग जांच के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद कंकालों के सटीक समय और उम्र की जानकारी हो पाएगी.

सिरागुप्पा तालुक के टेक्कलकोट कस्बे में गौद्रा मूले पहाड़ी पर चल रही खुदाई के दौरान पाषाण युग का तीसरा कंकाल मिला है. एक बर्तन हटाते समय कंकाल मिलने के बाद शोधकर्ताओं ने खुदाई का काम रोक दिया. बेल्लारी के एसपी डॉ. सुमन फन्नेकर ने खुदाई स्थल का दौरा किया और कंकाल और बर्तन के बारे में जानकारी प्राप्त की.

पहले भी मिल चुके हैं खुदाई में 2 कंकाल

अमेरिका के हार्टविक विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और उत्खनन दल की सह-निदेशक नमिता एस. सुगंधी के नेतृत्व में शोधकर्ताओं की एक टीम ने हाल ही में गौद्रा मूले पहाड़ी की खुदाई के दौरान 5.5 फीट लंबे दो पूर्ण मानव कंकाल खोजे हैं. शुरुआत में, मिट्टी खोदने पर केवल मानव हड्डियां ही मिली थी. हालांकि, जब उन्होंने और गहराई तक खुदाई की, तो उन्हें कंकाल मिले. तब से यह तीसरा कंकाल मिला है.

कितनी है कंकालों की आयु?

इन कंकालों का सही-सलामत मिलना आश्चर्यजनक है. इन कंकालों की आयु लगभग 3,000 से 5,000 वर्ष आंकी गई है और कार्बन डेटिंग परीक्षणों के बाद ही इनकी सटीक तिथि निर्धारित की जाएगी. मैसूर पुरातत्व विभाग के निदेशक एम. एस. नागराज राव ने 1964 में इसी टेक्कलाकोटे में खुदाई की थी. उन्होंने अपनी पुस्तक ‘द स्टोन इज हिल ड्वेलर्स इन टेक्कलाकोटे’ में इस बारे में विस्तृत जानकारी दी है.

वहीं एसपी डॉ. सुमन फन्नेकर ने बताया कि खुदाई में कंकाल मिलने की जानकारी मिली है. सूचना के बाद स्थल का निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि कंकाल को कार्बन डेटिंग जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि वह कितना पुराना है.

बेल्लारी के टेक्कलकोट में चल रही खुदाई में तीसरा पाषाण युगीन कंकाल मिला है, जिससे प्राचीन मानव इतिहास की महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने की उम्मीद है. पहले दो कंकाल भी इसी स्थल से मिले थे. इन कंकालों को कार्बन डेटिंग जांच के लिए भेज दिया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.