Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

कर्नाटक विधान सौध से हटाई जाएगी वीर सावरकर की तस्वीर?, जानें क्या बोले स्पीकर यूटी खादर

48

कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष यू टी खादर ने बृहस्पतिवार को कहा कि विधानसभा कक्ष से हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की आदमकद तस्वीर को हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत पिछली सरकार के दौरान ‘सुवर्ण विधान सौध’ में लगाई गई सावरकर की तस्वीर को हटाए जाने के कयासों के बीच खादर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वह संविधान के अनुसार चलेंगे।

इस बीच, मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि अगर इजाजत मिले तो वह सावरकर की तस्वीर हटा देंगे। दिसंबर, 2022 में कई राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ सावरकर की तस्वीर के अनावरण की तत्कालीन विपक्षी पार्टी- कांग्रेस ने आलोचना की थी, जिसने आरोप लगाया था कि यह एकतरफा निर्णय था और इस बारे में उसे नहीं बताया गया था।

सावरकर की तस्वीर हटाकर उसकी जगह नेहरू की तस्वीर लगाने की अटकलों के संबंध में एक सवाल पर खादर ने कहा, ‘‘मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है…ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।” यह पूछे जाने पर कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो वह क्या करेंगे, उन्होंने कहा, ‘‘पहले इसे आने दीजिए…।” खादर ने रविवार को कहा था कि विधानसभा कक्ष के अंदर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.