Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, सोशल मीडिया वीडियो शेयर ... केन्या में अंधविश्वास का खौफनाक अंत— 191 लोगों की भूख से हत्या करने वाले पास्टर पॉल मैकेंजी को 200 स... अमेजन सेल में सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन, जानिए नई कीमत और फीचर्स प्रकाश और उत्साह के पर्व दीपावली की पूर्व संध्या पर मनाई जाने वाली छोटी दिवाली यानी नरक चतुर्दशी का ... दीपावली पर मां लक्ष्मी को लगाएं मखाने की खीर का भोग, अटका हुआ धन पाने और आर्थिक तंगी दूर करने के अचू... दिल्ली में हवा हुई बेहद जहरीली, एक्यूआई 382 पर पहुंचा— एनसीआर में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू बेंगलुरु नरसंहार मामले में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी कैब ड्राइवर ने नाबालिग बेटी का किया ब्रेनवाश— 10 स... बॉक्स ऑफिस पर गरज उठी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, दो दिनों में पार किया 221 करोड़ का आंकड़ा— इन बड़ी फिल... अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए में आई जबरदस्त तेजी, करीब 200 दिनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 93... गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में जोरदार धमाका, सब-इंस्पेक्टर और डिली...

Parliament Winter Session 2023: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू, हंगामेदार रहने के आसार…

58

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र आज 4 दिसंबर से शुरू हो रहा है। यह शीतकालीन सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा। इस बार के शीतकालीन सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें होंगी। सरकार ने सत्र के दौरान विधेयकों के अलावा 2023-24 के लिए अनुदान की अनुपूरक मांगों के पहले बैच को चर्चा और मतदान के वास्ते सूचीबद्ध किया है। इस बार का सत्र नए संसद भवन में होगा। यह पहला पूर्ण सत्र होगा।

मिली जानकारी के अनुसार सत्र के दौरान आईपीसी, सीआरपीसी और साक्ष्य अधिनियम को प्रतिस्थापित करने वाले तीन प्रमुख विधेयकों पर विचार किए जाने की संभावना है। मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का बिल भी इसी सत्र में आ सकता है।

इन तीन विधेयकों पर हो सकते हैं विचार

 प्रमुख आपराधिक कानूनों के स्थान पर लाए गए तीन विधेयकों पर सत्र के दौरान विचार किए जाने की संभावना है। गृह मामलों की स्थायी समिति ने हाल ही में तीन विधेयकों पर अपनी रिपोर्ट को स्वीकारा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.