Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
कवर्धा जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही दूसरे राज्यों से अवैध धान खपाने के अवैध खेल प... कांकेर के करप स्थित सरकारी गोदाम में कीड़े लगे चावल की सप्लाई का वीडियो वायरल, गुणवत्ता पर खड़े हुए ... रायपुर में बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य का बयान, कहा— कांग्रेस ने परि... कबीरधाम के कोदवागोड़ान गांव में आयोजित हुआ भव्य दीपावली मिलन समारोह, विधायक भावना बोहरा ने ग्रामीणों... कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा भर्ती में खुली बड़ी धांधल... अबूझमाड़ की वादियों में छिपा अनमोल रत्न बना आदिंगपार का झरना, नक्सलवाद के खात्मे के बाद पर्यटकों की ... छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का अनोखा विरोध प्रदर्शन, तीसरे दिन काली साड़ी और क... सुहेला के सेवा संकल्प तिहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जिले को मिले 459.45 करोड़ र... महासमुंद के पिरदा धान खरीदी केंद्र में अब तक नहीं शुरू हुई खरीदी, कर्मचारियों की तैनाती न होने से खु... नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ के बस्तर में शांति का माहौल, आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों की सूचना पर लगातार म...

CSIR-UGC NET एग्जाम के नाम पर ठगी, सीएम फ्लाइंग ने किया भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

36

गोहाना: सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा को लेकर पेपर लीक का झांसा देकर अभ्यर्थियों से ठगी करने वाले गिरोह का हरियाणा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई गोहाना क्षेत्र में की गई, जहां परीक्षा से एक दिन पहले दर्जनों अभ्यर्थियों को बुलाकर उनसे मोटी रकम वसूली जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को एनटीए द्वारा आयोजित सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा से पहले 17 दिसंबर की रात पानीपत रोड स्थित गांव चिढ़ाना की एक कबड्डी अकैडमी में 37 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। इनमें 16 केमिस्ट्री और 21 लाइफ साइंस विषय के परीक्षार्थी शामिल थे। आरोप है कि यहां उन्हें प्रश्न पत्र दिखाकर परीक्षा लीक होने का भरोसा दिया गया।

सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक की टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सदर थाना गोहाना में मामला दर्ज कराया। शिकायत उड़नदस्ता में तैनात सब इंस्पेक्टर करमबीर की ओर से दी गई। पुलिस ने मौके से नीरज और सचिन, दोनों निवासी गांव करोथा (रोहतक), को गिरफ्तार किया है।

प्रश्न पत्र भी बरामद

इनके अलावा धीरज, पवन और आशीष के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पेपर के ए और बी सेट के प्रश्न पत्र भी बरामद किए हैं। हालांकि, मौके पर मौजूद किसी भी अभ्यर्थी को आरोपी नहीं बनाया गया है।

यह ठगी का मामला है- एसीपी

गोहाना के एसीपी राहुल देव ने स्पष्ट किया कि सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा पूरी तरह सुरक्षित थी और पेपर लीक नहीं हुआ था। यह पूरा मामला ठगी से जुड़ा है। मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.