Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बिना लाइसेंस बेचे जा रहे थे भारी मात्रा में पटाखे, सीएम फ्लाइंग की टीम ने की छापेमारी— मालिक पर केस ... फरीदाबाद में धनतेरस की रात कार पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सिंगापुर से लौटे शख्स की लाइसेंसी पिस्ट... चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्...

Gold and Silver Price in MP: सोने के दाम शिखर पर, 65 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के पार हुए भाव

71

इंदौर। शनिवार को हाजर बाजार में सोने के दाम सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। पिछले सारे रिकार्ड तोड़ता हुआ इंदौर सराफा में शनिवार को सोना कैडबरी नकद में 63150 रुपये और आरटीजीएस में 65050 रुपये प्रति दस ग्राम बिका। नकद में सोने के दाम में 24 घंटे में 375 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त हुई है। चांदी के दाम भी सराफा बाजार में 75400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। चांदी के दाम में 24 घंटे में 100 रुपये की ही बढ़त हुई है, लेकिन दामों के लिहाज से चांदी ने भी अब तक का सर्वोच्च स्तर छू लिया है।

सोना-चांदी के दामों में तेजी की एक-दो दिन पहले से उम्मीद भी की जा रही थी। असल में विदेशी बुलियन मार्केट में पहले से तेजी शुरू हो चुकी है। अमेरिकी बांड यील्ड घटने से सोना-चांदी के भाव को सपोर्ट मिल रहा है। बीते दिनों तक हो यह रहा था कि चीन लगातार बांड की बिकवाली कर रहा था। ऐसे में अमेरिकी बांड यील्ड बढ़ने लगी थी और पांच प्रतिशत तक ऊपर पहुंच गई। चीन की बिकवाली रुक गए हैं। ऐसे में बांड यील्ड में एक प्रतिशत की गिरावट आ चुकी है। अमेरिकी जीडीपी भी 5.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया गया है। ऐसे में आगे ब्याज दरें घटना भी शुरू होंगी।

दूसरी और यूरोप और अन्य कई अर्थव्यवस्थाएं अब भी वैश्विक युद्ध व अन्य तरह के संकट के चलते दबाव में ही है। लिहाजा कीमती धातुओं को एक ओर बांड यील्ड घटने से सपोर्ट मिल रहा है। दूसरी ओर वैश्विक अर्थव्यवस्था में बढ़ती चिंता सेफ हैवन मांग को भी बढ़ावा दे रही है। ऐसे में सोना-चांदी के दाम आगे लगातार बढ़ने की उम्मीद है। बुलियन वायदा यानी कामेक्स पर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार देर रात को सोना 26 डॉलर उछलकर 2072 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। कॉमेक्स में सोना मई के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था। ऐसे में शनिवार को इसका असर भारतीय बाजारों में देखने को मिला।

एनालिस्ट नृपेंद्र यादव के अनुसार, माना जा रहा है कि सोना आगे नकद में 65 हजार रुपये प्रति दस ग्राम का स्तर छुएगा। चांदी में भले थोड़ा समय लगे, लेकिन चांदी भी 80 हजार के स्तर तक पहुंचने की पूरी उम्मीद है। तेजी को देखकर अब बुलियन और सराफा में फिर से निवेशकों का रुख खरीदी की ओर बढ़ता दिखेगा। भारतीय बाजार में मनोवृत्ति रही है कि तेजी देखकर निवेशक ज्यादा खरीदी करते हैं।

12 महीनों में 13 हजार से ज्यादा रिटर्न

दोनों कीमती धातुओं के दामों में तुलना की जाए तो इस साल के 12 महीनों में ही निवेशकों को मोटा रिटर्न दे दिया है। सोने के दाम इसी वर्ष जनवरी में 49300 रुपये प्रति दस ग्राम के करीब थे। चांदी के दाम जनवरी में 62800 रुपये प्रति किलो के करीब थे। अब तुलना की जाए तो जनवरी की शुरुआत से दिसंबर की शुरुआत तक सोने ने प्रति दस ग्राम 13 हजार 500 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी ने 12500 प्रति किलो से ज्यादा का उछाल दर्ज करते हुए इतना ही रिटर्न निवेशकों को दे दिया है।

इंदौर में सोना-चांदी के बंद भाव

सोना कैडबरी रवा नकद में 63150 रुपये, सोना (आरटीजीएस) 65050 रुपये तथा सोना (91.60 कैरेट) 59585 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 62775 रुपये पर बंद हुआ था। वहीं, चांदी चौरसा 75400 रुपये, चांदी टंच 75600 रुपये तथा चांदी चौरसा (आरटीजीएस) 77150 रुपये प्रति किलो बोली गई। शुक्रवार को चांदी 75300 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

उज्जैन सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 63200 रुपये तथा सोना रवा 63100 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी पाट 75700 रुपये तथा चांदी टंच 75600 रुपये प्रति किलो बोली गई। सिक्का 800 रुपये प्रति नग रहा।

रतलाम सराफा बाजार में सोना-चांदी के दाम

सोना स्टैंडर्ड 64800 रुपये तथा सोना रवा 64750 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव रहे। वहीं, चांदी चौरसा 76800 रुपये तथा चांदी टंच 76900 रुपये प्रति किलो बोली गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.