Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुरैना में बड़ा हादसा टला: उफनती चंबल में 150 यात्रियों से भरा स्टीमर हुआ बंद, 10 किमी दूर भिंड तक ब... पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का संदिग्ध शव मिला: TMC ऑफिस में फंदे से लटके मिले, ... दिल्ली में महिलाओं को बड़ी राहत: DTC पिंक सहेली कार्ड बनवाने की अंतिम तारीख 15 दिन बढ़ी, 1 सितंबर से... एटा के करोड़पति रहे बुजुर्ग की लावारिस मौत: परिवार ने शव लेने से किया इनकार, 'रक्तदाता समूह' ने किया... झारखंड में बड़ा रेल हादसा टला: सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी बेपटरी, सभी... दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या: आरोपी फरार, सीसीटीवी खंगाल रह... भोपाल में हाई-वोल्टेज पारिवारिक ड्रामा: नाइट शिफ्ट पर निकले पति ने मोमोज के ठेले पर देखा पत्नी का सच कर्नाटक के कोलार में 50 करोड़ की महाठगी का पर्दाफाश, मास्टरमाइंड दंपति समेत 4 गिरफ्तार क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क...

बहराइच के बाद सीतापुर में भेड़िए का आतंक… बकरी और महिला पर किया हमला, दोनों को मार डाला

29

उत्तर प्रदेश के सीतापुर की महमूदाबाद के सदरपुर इलाके में पिछले कई दिनों से भेड़िए की दहशत आम लोगों में बनी हुई है. भेड़िए ने यहां करीब आधा दर्जन मासूमों समेत कई लोगों पर ताबड़तोड़ हमला किया है. इस हमले में एक बूढ़ी महिला की मौत भी हो गई. सबसे पहले सोमवार की शाम भेड़िए ने एक बूढ़ी महिला को शिकार बनाया, जिसके बाद कई दूसरे लोगों पर भी हमला किया है. सीतापुर जिले के सदरपुर इलाके के धरमपुर और गरथरी गांव में पिछले कई दिनों से भेड़िये का आतंक है.

भेड़िए ने लगभग आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया है, भेड़िए के हमले में एक बूढ़ी की मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं. भेड़िये ने एक बकरे को भी अपना निवाला बनाया है. आदमखोर भेड़िया इस समय इलाके में आतंक का पर्याय बना हुआ है. भेड़िये के डर से गांववाले झुंड बनाकर लाठी-डंडों से लैस होकर घर से बाहर निकल रहे हैं.

भेड़िए के खौफ से घरों में कैद

छोटे बच्चों व जानवरों को लोगों ने घरों में कैद कर रखा है. हर कोई बाहर निकलने में इसलिए डर रहा है क्योंकि ना जाने कब और कहां से भेड़िया उनपर हमला कर दे और उनकी जान ले बैठे. बच्चे भी घरों में बंद और शाम को खेलने के लिए बाहर निकलने से भी डर रहे हैं.

बहराइच जिले में भेड़िये के आतंक के बाद अब सीतापुर जिले में भी भेड़िये का खौफ बना हुआ है. सबसे पहले भेड़िये ने सुबह खेतों की तरफ जा रही भरथरी गांव एक 80 साल की सैफुल्ला को अपना निशाना बनाया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अगले दिन इस गांव के रहने वाले वसीम ने बताया उनका बेटा बकरा चराने खेत में गया था, तभी अचानक भेड़िये ने बकरे पर हमला बोल दिया. बकरे की भी मौत हो गई. भेड़िये को देखकर बकरे को चराने के लिए आए हुए लोग भाग खड़े हो गए, फिलहाल, वन विभाग के अधिकारियों का कहना हैं गांववालों ने इस तरह की कोई सूचना नहीं दी है, फिर टीमें लगाकर भेड़िये को पकड़ने की कोशिश की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.