Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Balrampur Crime News: टमाटर लोड करने निकले युवक की निर्मम हत्या, सिर काटकर जंगल में फेंका; अवैध संबं... Nimdih Road Accident: पुरुलिया से लौट रहे बाइक सवार युवकों को अर्टिगा कार ने मारी टक्कर, तीन की मौत Ranchi News: परीक्षाओं के रद्द होने से जुड़े तथ्य और दस्तावेज न्यायपालिका के समक्ष स्पष्ट रखे जाएं- ... ATM Theft in Deoghar: फिल्मी अंदाज में वारदात को दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद हुई घटना; शहर के बॉर्ड... Gumla Simdega Bandh Update: केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के आह्वान पर दुकानें बंद, एनएच-143 पर ... Ranchi Police Headquarters: नक्सलियों से लूटे हथियारों का बनेगा डेटाबेस, आत्मसमर्पित नक्सलियों के मा... Shivraj Singh Chouhan Ranchi Visit: केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की होगी समीक्षा, अधिकारियों को दिए... OBC Reservation Jharkhand: 27% आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन, रांची और खूंटी में सुरक्षा के कड़े इ... India vs West Indies Ranchi T20: पहले दिन बिके 8 हजार से अधिक टिकट, टिकट काउंटर पर हंगामे और गड़बड़ी... Ajay Devgn Highest Grossing Films: 'दृश्यम 3' की ताबड़तोड़ कमाई, क्या अजय देवगन की ये फिल्म तोड़ पाए...

इंदौर में समलैंगिक से संबंध बनाना चाहते थे, मना किया तो चाकू मारे, रुपये और मोबाइल लूटा

77

इंदौर। विजय नगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात लूट की घटना हो गई। पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी रही। शाम को आरोपित पकड़े तो मामला कुछ और ही निकला। जिस व्यक्ति के साथ घटना हुई वह समलैंगिक निकला। आरोपित उसके साथ संबंध बनाना चाहते थे।

एडिशनल डीसीपी जोन-2 अमरेंद्रसिंह के मुताबिक कलाली मोहल्ला निवासी युवक ने 800 रुपये और फोन लूटने की रिपोर्ट लिखवाई थी। उसने कहा कि एक आरोपित लिफ्ट लेकर बैठा और दो साथियों को बुलाकर लूट लिया। विरोध करने पर चाकू भी मार दिए।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर नाबालिग को पकड़ा तो बताया युवक (घायल) ने लिफ्ट दी थी। रामनगर में शासकीय स्कूल के पास रुके। संबंध बनाने के बाद दो दोस्तों को बुलाया और संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। विरोध करने पर साथियों ने चाकू मार दिया। पुलिस के मुताबिक मामले में नाबालिग सहित विशाल और राज को गिरफ्तार किया है।

राउंडर से छात्र को गोदने के मामले में स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त

एरोड्रम क्षेत्र स्थित निजी स्कूल में चौथी कक्षा के छात्र के पैर में राउंडर से 100 से अधिक घाव करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर ली है। जांच में अभी तक बच्चों के बीच विवाद से जुड़ा कोई फुटेज नहीं मिला है। बाल कल्याण समिति ने भी घटना के बारे में पुलिस से जानकारी मांगी है।

मालूम हो कि शुक्रवार को कक्षा चौथी में पढ़ने वाले चार विद्यार्थी शिक्षक नहीं आने के बाद खेलने लगे। थोड़ी देर बाद तीन छात्रों ने एक छात्र को राउंडर से घायल कर दिया। इस बारे में माता-पिता को पता चलते ही पुलिस में शिकायत की है। रविवार को आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने सोमवार से पीड़ित छात्र के सहपाठियों से चर्चा की।

उसके बाद शिक्षकों से बातचीत की है। प्राचार्य ने विवाद की बात से इन्कार रिया है। पुलिस ने छात्रों पर किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। गुरुवार को स्कूल की सीसीटीवी कैमरे की डीवीडी को जब्त कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.