Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चांदनी चौक की गलियों में एक इमोशनल सफर— 376 साल पुराना इतिहास, यादें और इंसानी रिश्तों की खूबसूरत दा... आज का मौसम: देश के कई राज्यों में बदला मिजाज, दक्षिण में बारिश का दौर जारी— जानिए अपने शहर का हाल मध्य प्रदेश के जबलपुर में धनतेरस की रात दर्दनाक हादसा, गाजी नगर की झुग्गी बस्ती में भीषण आग से 50 से... रामनगरी अयोध्या में भव्य दीपोत्सव 2026 आज, 35 लाख दीयों और 2100 ड्रोनों के शो से जगमगाएगी राम की पैड... उत्तर प्रदेश के ताजनगरी आगरा में एक कोचिंग सेंटर के अंदर मिला गणित के शिक्षक का सड़ा-गला शव, इलाके म... आंध्र प्रदेश में बड़ा राजनीतिक सदमा, चुनाव परिणाम से ठीक पहले जन सेना पार्टी की युवा प्रत्याशी का हा... जयपुर में बिक रही 1 लाख 23 हजार रुपये किलो वाली शाही मिठाई, सोने के सिक्के जैसी ‘त्योहार अशर्फी’ बनी... नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर बनेगा आर्क टाइप फ्लाईओवर, 84 करोड़ की लागत से दूर होगी जाम की समस्... महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की खबरों पर अनिल देशमुख का बड़ा बयान, खारिज ... पाकिस्तान ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को वीजा देने पर कही बड़ी बात, लाहौर में होने वाले सम्मेलन का मा...

शिवपुरी में प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने ससुर को मारी गोली, हालत गंभीर

230

शिवपुरी। करीब एक माह पहले भागकर प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने उसकी ससुराल जाकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। जिससे युवती के ससुर को गोली लग गई और उसकी हालत गंभीर है। उसे शिवपुरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलसि ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

घटनाक्रम के मुताबिक कोलारस क्षेत्र के बमोर गांव निवासी एक युवती ने नेतवास गांव के एक युवक से भागकर लव मैरिज कर ली थी। इस बात को करीब एक महीना हो गया है। गुरुवार को युवती के स्वजनों ने बमोर गांव से नेतवास गांव पहुंचकर उसके ससुराल पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में युवती का ससुर रामस्वरूप धाकड़ गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत शिवपुरी अस्पताल लाया गया है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.