Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

इजराइल-हमास की जंग में अबतक 22 अमेरिकी नागरिकों की मौत, कई लापता

38

इजराइल पर हमास के हमले में कम से कम 22 अमेरिकी नागरिकों की मौत हो गई है और 17 की कोई जानकारी नहीं है तथा आने वाले दिनों में यह आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। व्हाइट हाउस ने बुधवार यह जानकारी दी। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि फलस्तीन आतंकवादी समूह हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों में और भी अमेरिकी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि बंधकों को छुड़ाने के लिए अमेरिका इजराइल के साथ बातचीत कर रहा है।

व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में सामरिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि, अब तक 22 अमेरिकी अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि 17 के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आने वाले दिनों में ये संख्या बढ़ने की आशंका है।” इससे पहले अमेरिका ने हमले में 14 अमेरिकियों की मौत होने की पुष्टि की थी। सुलिवन ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज हमें इस बात का थोड़ा बेहतर अंदाजा है कि कितने और अमेरिकी लापता हैं या लापता हैं। हम जानते हैं कि उनमें से कई अमेरिकियों को हमास ने अभी बंधक बनाया हुआ है। मुझे लगता है कि हम सभी को इसके लिए खुद को मजबूत करने की जरूरत है कि ये संख्या और बढ़ सकती है।” इजराइल पर हमास के अप्रत्याशित हमले में 1,200 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

इसके बाद इजराइल ने भी गाजा पर हवाई हमला करके इसका जवाब दिया है, जिसमें सौ लोग मारे गए थे। उन्होंने, ‘‘सभी प्रभावित परिवारों को हमारा संदेश है कि हम आपके साथ हैं। आपके साथ-साथ हम भी इस बात से काफी दुखी हैं। जो प्रयास किये जा सकते हैं, हम वह सब कुछ कर रहे हैं। विशेष रूप से उन लोगों के लिए जिन्हें अपने प्रियजनों का पता नहीं चल पा रहा है। इस बात में कोई संदेह नहीं है कि बंधक बनाये गए लोगों को छुड़ाने के लिए हम हर तरह की सहायता के लिए तैयार हैं।”

किर्बी ने कहा, ‘‘निःसंदेह इजराइल के पास बंधकों को छुड़ाने की खुद की क्षमता है। हमारे पास बहुत सारी जानकारी भी है और हम उसे इजराइली रक्षा बलों के साथ साझा करने की पेशकश कर रहे हैं।” अमेरिका इजराइल को अतिरिक्त रक्षा संबंधी सहायता भी उपलब्ध करा रहा है। किर्बी ने कहा कि अमेरिका यह स्पष्ट संदेश दे रहा है कि यदि कोई भी इजराइल के प्रति शत्रुतापूर्ण व्यवहार करेगा या युद्ध को बढ़ाने की कोशिश करेगा तो अमेरिका उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तैयार है। ​​​​​​​

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.