Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने माता वैष्णो देवी के भक्तों को दिया बड़ा तोहफा, अब दर्शन करने होंगे आसान

39

जम्मू: माता वैष्णो देवी भक्तों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज श्री माता वैष्णो देवी मंदिर का दौरा किया और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काई वॉक का उद्घाटन किया। बता दें कि 15 करोड़ रुपए की लागत से बने स्काईवॉक और पार्वती भवन भक्तों के लिए सुरक्षा के लिहाज से अति महत्वपूर्ण सुविधा है।  यह स्काईवॉक माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर में उस संकरे रास्ते पर बनाया गया है, जहां यात्रियों की सबसे अधिक भीड़ रहती है।  इस स्काईवॉक को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर परिसर के उस 300 मीटर ट्रैक पर बनाया गया है, जहां माता के दर्शन के लिए आने और जाने वाले यात्रियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।

इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित वैष्णो देवी तीर्थ स्थल पर जम्मू संभाग के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जम्मू क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) आनंद जैन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रतिष्ठित मंदिर की निर्धारित यात्रा से एक दिन पहले सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

राष्ट्रपति मुर्मू बुधवार सुबह श्रीनगर पहुंचीं और वह अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में आज वीरवार को मंदिर गई और पुनर्निर्मित पार्वती भवन और स्काईवॉक का उद्घाटन किया। स्काईवॉक पर काम पिछले साल अगस्त में शुरू हुआ था। यह भवन क्षेत्र के पास आने वाले और जाने वाले तीर्थयात्रियों की कतार अलग करने में मदद करेगा।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आईजीपी, जम्मू ने वीवीआईपी यात्रा और आगामी नवरात्र पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं और भवन और कटरा में थानों का दौरा किया। प्रवक्ता ने कहा कि इन बैठकों के दौरान, जैन ने यात्रा के मद्देनजर अतिरिक्त सतर्क बरतने पर जोर दिया और सभी अधिकारियों और जवानों से आगामी नवरात्र त्योहार को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.