Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

खाट पर शव रखकर पार करनी पड़ी नदी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

39

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में हिनोतिया गांव में एक युवक के शव को परिजनों ने चारपाई पर लेटाकर घोड़ा पछाड़ नदी को पार किया और घर पर लेकर पहुंचे यह मामला शनिवार का है बताया जा रहा है कि युवक के सीने में दर्द था और उसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद एम्बुलेंस से युवक के शव को घर लाया जा रहा था, लेकिन नदी किनारे तक ही एंबुलेंस पहुंच सकी इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डाली और चारपाई पर शव को रखकर नदी को पार किया है।

आपको बता दें कि सांची विधानसभा में आने वाले हिनोतिया में बारिश के कारण 10 से 12 गांव के लोग हर साल परेशान होते हैं। क्योंकि गांव से निकलने वाली घोड़ा पछाड़ नदी ओवरफ्लो हो जाती है और पानी ऊपर पुल के बहाने लगता है। शनिवार को हिनोतिया गांव में रहने वाले राजू की तबीयत खराब हो गई। उसके सीने में दर्द हो रहा था, तत्काल परिजन उसको अस्पताल के लिए लेकर निकले लेकिन रास्ते में पड़ने वाली घोड़ा पछाड़ नदी के पुल पर पानी बह रहा था जो युवक के परिजनों ने बड़ी मुश्किल में पर की युवक को अस्पताल पहुंचाया गया यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद युवक के शव को अस्पताल से घर लाने के लिए भी ग्रामीणों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा, नदी तक तो युवक के शव को एंबुलेंस से लाया गया इसके बाद गांव के लोगों ने जान जोखिम में डालकर कमर तक पानी में युवक के शव को नदी पार कराई वहीं ग्रामीणों का कहना है कि पुल के निर्माण के दौरान जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। अधिकारियों की मनमानी के चलते ग्रामीणों को हर साल बारिश में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.